*Ranchi : झारखंड में सस्ती होगी शराब, वैट में होगी भारी कमी* *राज्य में वर्तमान में शराब पर 75 फीसदी वैट लगता है,इसे घटाकर पांच फीसदी करने की तैयारी है*

 *Ranchi : झारखंड में सस्ती होगी शराब, वैट में होगी भारी कमी* 

*राज्य में वर्तमान में शराब पर 75 फीसदी वैट लगता है,इसे घटाकर पांच फीसदी करने की तैयारी है* 

रांची, झारखंड ।

झारखंड में अंग्रेजी शराब सस्ती होगी। उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने शराब की बिक्री पर पांच प्रतिशत वैट वसूलने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव को वित्त विभाग से हरी झंडी मिल गई है।

झारखंड सरकार ने शराब पर वैट को 75% से घटाकर 5% करने का प्रस्ताव रखा है । इससे शराब की कीमतों में भारी गिरावट आएगी । अगर ऐसा होता है तो पहले जो शराब की बोतल हजार रुपये में मिलती थी, अब वह तीन सौ रुपये में उपलब्ध होगी । विभागीय मंत्री योगेंद्र महतो का दावा है कि वैट में कटौती से राजस्व में वृद्धि होगी। उन्होंने अनुमान लगाया है कि इससे लगभग 4400 से 4500 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा ।

उत्पाद और मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि झारखंड के पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ में शराब पर लगनेवाला वैट काफी कम है। ऐसे में इन राज्यों से लोग शराब खरीद कर झारखंड लाते हैं । इससे राज्य को आर्थिक नुकसान होता है.झारखंड में प्रस्तावित नयी उत्पाद नीति लागू होने के बाद शराब पर वैट कम लगेगा। नयी उत्पाद नीति के ड्राफ्ट को विभागीय मंत्री की भी सहमति के बाद राजस्व पर्षद, वित्त विभाग और विधि विभाग के पास भेजा गया है।वित्त विभाग द्वारा प्रस्तावित नीति के कुछ बिंदुओं पर उत्पाद विभाग से जानकारी मांगी है। उत्पाद नीति को संबंधित विभागों से स्वीकृति मिलने के बाद कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेजा जायेगा.झारखंड में प्रस्तावित उत्पाद नीति एक जून से लागू होने की संभावना है। ऐसे में वैट कम होने के बाद जून से राज्य में शराब सस्ती हो सकती है।



Report By Devanand Sinha (Ranchi, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ