Garhwa : *गढ़वा में तालाब में डूबने से एक ही परिवार की चार मासूम बच्चियों की मौत, एक को बचाने में गई सभी की जान*

 Garhwa : *गढ़वा में तालाब में डूबने से एक ही परिवार की चार मासूम बच्चियों की मौत, एक को बचाने में गई सभी की जान*

*गढ़वा झारखंड ।* 

 हरैया गांव स्थित नदीआरा टोला में तालाब में डूबने से एक ही परिवार के चार लड़कियों की मौत हो गई। बताया जाता है कि एक बच्ची को बचाने में एक ही परिवार की चार लड़कियों डूब गई। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान हरैया गांव निवासी चंदन सिंह की 10 वर्षीय पुत्री लाडो सिंह, जितेंद्र सिंह की 22 वर्षीय पुत्री अंकिता सिंह, पलामू जिले के पांकी थाना अंतर्गत पगार निवासी विशिष्ट सिंह की 18 वर्षीय पुत्री रोमा सिंह और लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह निवासी अभिषेक सिंह की 15 वर्षीय पुत्री मीठी सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मीठी और रोमा छठी के कार्यक्रम में शामिल होने गढ़वा जिला अपने रिश्तेदार के घर आई थीं। शुक्रवार को लाडो, अंकिता, मीठी, रोमा और मीठी का भाई मिलकर पास के तालाब में स्नान करने गए थे। बताया जाता है कि गहरे पानी में एक-एक कर चारों युवतियां डूबने लगीं। मीठी का भाई जैसे-तैसे बाहर निकलकर घर पहुंचा और परिजनों को सूचना दी। लेकिन जब तक मदद पहुंचती, तब तक देर हो चुकी थी।




By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ