Chandankiyari: झारखण्ड इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर एसोसिएशन बोकारो ने चार सूत्री मांगों को लेकर JBVNL कार्यालय चास में विद्युत अधिक्षण अभियंता के माध्यम से केन्द्रीय विद्युत मंत्री, नई दिल्ली को ज्ञापन सौंपा ।
चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड ।केन्द्र सरकार के विद्युत संशोधन विधेयक 2022-2023 रद्द करने के साथ- साथ चार सूत्री मांगों को लेकर झारखण्ड इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर एसोसिएशन बोकारो ने सोमवार को झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड कार्यालय, चास में विद्युत अधिक्षण अभियंता के माध्यम से केन्द्रीय विद्युत मंत्री, नई दिल्ली को ज्ञापन सौंपा गया।
मॉंग पत्र में विद्युत संशोधन विधेयक-2022 रद्द करने, बिजली क्षेत्र का निजीकरण रोकने, प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने को बंद करने व स्टॉप टाइम ऑफ डे टैरिफ (टीओडी) माॉग शामिल हैं। मौके पर इलेक्ट्रोसिटी कंज्यूमर एसोसिएशन के नेता व कंज्यूमर गीता शर्मा, कुमुद महतो, जगन्नाथ रजवार, डॉ. नागेश्वर महतो, प्रदीप मरांडी, राधेश्याम शर्मा, संजीत चक्रवर्ती, कुर्बान अंसारी, मुकेश महतो, गौउर बाउरी, मुकेश टुडू, वीरेंद्र हंसदा, जयप्रकाश आदि शामिल रहे।
Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ