Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, कल्पना सोरेन भी थीं मौजूद ।

 Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, कल्पना सोरेन भी थीं मौजूद ।

रांची, झारखंड ।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सोमवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी । इस अवसर पर सीएम की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं।

रांची के नामकुम स्थित आर्मी ग्राउंड में 19 एवं 20 अप्रैल को विश्वस्तरीय एयर शो का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय वायुसेना की ओर से झारखंड में पहली बार रांची में एयर शो का आयोजन हो रहा है। इस लेकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले और उन्हें आमंत्रित किया।



By Madhu Sinha 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ