Ranchi :*रांची के चान्हो में कलयुगी बेटे ने रिश्ते को किया शर्मशार, शराब पीने के लिए धान बेचने का विरोध करने पर की मां की हत्या*
*चान्हो, रांची, झारखंड ।*
राजधानी रांची स्थित चान्हो में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 22 वर्षीय बेटे ने अपनी ही 60 वर्षीय मां की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी का नाम भानु उर्फ शिवशंकर उरांव है, जो नशे का आदी है। वह अपने चार भाइयों में सबसे छोटा है।
बताया जा रहा है कि चार भाइयों में सबसे छोटा 22 वर्षीय शिवशंकर उर्फ भानु उरांव घटना के समय अपनी मां 60 वर्षीय सुंदरी उरांव के साथ घर में अकेले था, जबकि उसके अन्य भाई बीजूपाड़ा की तरफ निकले थे। शिवशंकर अपने अन्य भाइयों को जब नहीं देखा तो उसने शराब पीने के लिए घर में रखे धान को एक बोरा में भरकर बेचने के लिए बाहर ले जा रहा था, परंतु उसकी मां ने शिवशंकर को धान नहीं ले जाने दिया। इस दौरान दोनों के बीच छीना-झपटी भी हुई और गुस्से में आकर भानु ने अपनी मां के मुंह में कपड़ा डाल दिया और फिर मारपीट करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वह खुद थाना जाकर अपना जुर्म कबूल कर दिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
Report By Devanand Sinha (Ranchi, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ