RANCHI,JHARKHAND#अनिल टाइगर की हत्या की घटना अत्यंत निंदनीय - सुबोधकांत सहाय..!!

 RANCHI,JHARKHAND#अनिल टाइगर की हत्या की घटना अत्यंत निंदनीय - सुबोधकांत सहाय..!!

रांची, झारखंड ।

 पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कांके निवासी रांची के पूर्व जिला परिषद सदस्य व समाजसेवी अनिल टाइगर की हत्या की घटना की कड़ी निंदा की है। श्री सहाय ने इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि अनिल टाइगर सर्वप्रथम एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार जिस प्रकार आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के प्रति सक्रियता से जुटी है, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी प्रकार इस हत्याकांड की घटना का भी उद्वेदन यथाशीघ्र करने की दिशा में राज्य सरकार तत्परता दिखाए। 

श्री सहाय ने कहा कि भाजपा द्वारा इस हत्याकांड को राजनीतिक रंग देने की साजिश की जा रही है, यह शर्मनाक है। अनिल टाइगर राजनीति से जुड़े जरूर थे, लेकिन राजनीति से परे उठकर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाते थे। सभी वर्ग और समुदाय के बीच वह लोकप्रिय थे। 

श्री सहाय ने दिवंगत की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ