JHARKHAND#*हेमंत सरकार झारखंड को पाकिस्तान बनाने पर तुली है:- दीपक प्रकाश* *राज्य सरकार बहुसंख्यक समाज की सब्र की परीक्षा बार - बार न ले*

 JHARKHAND#*हेमंत सरकार झारखंड को पाकिस्तान बनाने पर तुली है:- दीपक प्रकाश*

*राज्य सरकार बहुसंख्यक समाज की सब्र की परीक्षा बार - बार न ले*

       झारखंड़ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने हज़ारीबाग़ के मंगला जुलूस पर हुए पथराव एवं फायरिंग पर आक्रोश व्यक्त करते हुए राज्य सरकार को वोट बैंक की खातिर एक विशेष समुदाय को बढ़ावा देने से बाज आने की सलाह दी ।

         श्री प्रकाश ने कहा कि जब से झारखंड़ में इंडी गठबंधन की सरकार बनी है तब से यह लगातार देखा जा रहा है कि हेमन्त सोरेन की सरकार हिंदुओ को कमजोर करने की भरपूर कोशिश कर रही है। 

         उन्होंने कहा कि राज्य में हिंदुओं की हर पर्व त्यौहार पर एक विशेष समुदाय के द्वारा विघ्न उत्पन्न किया जाता है। जिस प्रकार से हज़ारीबाग़ में रामनवमी की मंगला जुलूस जो शान्तिपूर्ण तरीके से हो रही थी,उसमें एक विशेष समुदाय के द्वारा विघ्न उत्पन्न किया गया। जुलूस में पथराव किया गया और बाद में आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया।यह कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले भी लोहरदगा,गिरिडीह और अब हज़ारीबाग़ में ऐसी घटना को अंजाम दिया गया। यह एक सोची समझी रणनीति के तहत किया गया अक्षम्य अपराध है। जिला प्रशासन ने हज़ारीबाग़ में रामनवमी जुलूस में डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगा दी है जो सरकार की भेदभाव नीति को उजागर करने के लिए प्रयाप्त सबूत है। राज्य सरकार हिंदुओं को अपने त्योहार मनाने पर एक प्रकार से अघोषित आपातकाल और सरिया कानून लगा रही है।

          उन्होंने हेमन्त सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि हेमन्त सरकार यह न भूले की आपकी सरकार बनाने में हिंदुओं का भी योगदान है। लेकिन आपकी सरकार इसे भूलकर एक विशेष समुदाय को खुश करने तथा झारखंड़ को पाकिस्तान बनाने में तुली हुई है। जिसे राज्य की बहुसंख्यक समाज किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ