RANCHI,JHARKHAND#*झामुमो में बढ़ता लोगों का विश्वास, लगातार मजबूत हो रही पार्टी *
*रांची महानगर के वार्ड 51 अंतर्गत हेसाग मे चलाया गया झामुमो का सदस्या अभियान *
◆ *झामुमो रांची जिला संयोजक मंडली के तत्वावधान मे आज दिनांक 6 मार्च 2025 को डॉन बॉस्को स्कूल, उरांव चौक के समीप हेसाग वार्ड 51, रांची मे शिविर लगाकर झामुमो का सदस्यता अभियान चलाया गया।*◆ *झामुमो केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम जी की अध्यक्षता मे चलाए गए सदस्यता अभियान कार्यक्रम मे मुख्य रूप से रांची जिला संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया, बीरू तिर्की एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष कलाम आजाद, बीरू साहू, पूर्व महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंशु लकड़ा, पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष परवेज आलम, कोषाध्यक्ष विलयम रिचर्ड लकड़ा, पूर्व किसान मोर्चा जिला सचिव सज्जाद अंसारी, वरिष्ठ नेता राजेश सिंह, विजय रविदास, राजकुमारी टोपनो, राकेश, मंजीत कुमार एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।*
◆ *सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख, संयोजक मंडली सदस्यों और रांची जिला व महानगर के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी की विचारधारा और राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। साथ ही पार्टी से जुड़ने वाले नए सदस्यों को सदस्यता रसीद देकर पार्टी की सदस्यता दिलाई गई और स्वागत किया गया।*
◆ *झामुमो की सदस्यता लेने वालों मे मुख्य रूप से अमन गाड़ी के नेतृत्व मे मनीष कुजूर, बबलू कच्छप, आलोक बांडों, रोहित केरकेट्टा, प्रशांत मुंडा, हीरा बांडों, विशाल तिर्की, अमन तिर्की, अंकित तिर्की, रोहन केरकेट्टा, अर्जुन कच्छप, प्रकाश कच्छप, कर्मू लोहरा, प्रीतम टोप्पो, अंकित मुंडा, सुजीत खोया, अमन लकड़ा, विश्वासी एक्का, प्रमोद चंद्र एक्का, संजय भेंगरा एवं सूचिता टोप्पो के साथ अन्य सैकड़ों महिलाएं एवं लोग रहे।*
◆ *पार्टी से जुड़ने के लिए महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। सभी ने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं और विशेष रूप से महिलाओं के लिए मईया सम्मान योजना से सभी लोग प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं।*◆ *सदस्यता अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने मे मुख्य रूप से पूर्व महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंशु लकड़ा, पूर्व पार्षद निरंजन कुमार, अंजन गाड़ी, अनुराग मिंज, प्रीति मिंज, समीर कुजूर, रूमी परवीन, सुमाहिया परवीन, नजमा खातून, ज्ञान केरकेट्टा, मनोज, सराहनीय कुमार, महावीर गाड़ी, विनोद लकड़ा, आदम मुंडू, मंगा पाहन, भोला जराई एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा।*
◆ मौके पर *झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम जी ने कहा* पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार रांची जिला संयोजक मंडली द्वारा सदस्यता अभियान लगातार चलाया जा रहा है और पार्टी को मजबूत किया जा रहा है। आज हमलोग हेसाग मे सदस्या अभियान चला रहे हैं, और आप देख रहे है कि कितनी भारी संख्या मे विशेष रूप से महिलाएं पार्टी की सदस्यता ले रहीं हैं।
लोग राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित भी हो रहे हैं और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। पार्टी द्वारा तय लक्ष्य से अधिक संख्या मे हम रांची जिला मे नए सदस्य जोड़ने के लिए आश्वस्त हैं।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ