LATEHAR,JHARKHAND#*भाजपा ने मनाया अटल शताब्दी समारोह सह होली मिलन समारोह*।
लातेहार, झारखंड ।भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में अटल शताब्दी समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
मुख्य अतिथि श्याम नारायण दुबे ने अटल जी की विचारधारा की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच ऊर्जा भरने का काम किया श्री दुबे ने कहा कि कार्यकर्ता लग्न के साथ पार्टी के लिए काम करें सरकार आती जाती रहती है। वही कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति राजधानी प्रसाद यादव, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम सिंह,सरयू प्रसाद सिंह, सीतामनी तिर्की, कल्याणी पांडे ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दिए। कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा जिला मंत्री ईश्वरी सिंह ने किया।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष उषा देवी,जिला कोषाध्यक्ष विष्णु देव प्रसाद गुप्ता, राजीव रंजन पांडे, रामदेव सिंह,महेश सिंह, मनिका प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी, मुकेश पांडे,मनदीप कुमार, लक्ष्मण कुशवाहा, पिंटू रजक, बबन पासवान, अर्पणा सिंह, सुकन्या देवी, प्रमोद प्रसाद,आनंद सिंह,विवेक चंद्रवंशी, अनिल सिंह, विश्वनाथ राय, रामकुमार गुप्ता,कृष्णा पासवान, राजबली भुइया, प्रतिमा देवी, समेत कई लोग उपस्थित थे।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ