LATEHAR,JHARKHAND#पुलिस ने PLFI उग्रवादी विनोद परहिया को किया गिरफ्तार !
लातेहार, झारखंड ।पुलिस ने उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के प्रमुख सदस्य विनोद परहिया उर्फ अर्जुन परहिया को मनिका थाना क्षेत्र के बरवैया गांव से गिरफ्तार किया। वह कई वर्षों से फरार था। और लातेहार सहित कई जिलों में आतंक का प्रयाय था। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने दिन सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी। कि विनोद परहिया मनिका क्षेत्र में सक्रिय है। इसके बाद मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने गुप्त रूप से रेकी कर उसे चारों ओर से घेर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया। विनोद परहिया पर हत्या के प्रयास, रंगदारी, हथियार कानून और उग्रवादी गतिविधियों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। वह व्यापारियों और कंपनियों से लेवी वसूलने और धमकी देने में माहिर था। छापामारी टीम में शशि कुमार थाना प्रभारी मनिका, सत्येंद्र कुमार पुअनि, मनिका थाना,रणधीर कुमार सिंह सअनि, मनिका थाना,तकनीकी शाखा/साइबर सेल, लातेहार समेत सशस्त्र बल, मनिका थाना शामिल था।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha
Related Links -
https://www.facebook.com/share/v/18pKuve7n8/
0 टिप्पणियाँ