RANCHI,JHARKHAND#झारखंड में फिल्म निर्माण से पर्यटन विकास भी होगा - सचिन्द्र शर्मा ।


RANCHI,JHARKHAND#झारखंड में फिल्म निर्माण से पर्यटन विकास भी होगा -  सचिन्द्र शर्मा ।

रांची, झारखंड । 

झारखंड में फ़िल्म उद्योग की अपार संभावनाएं हैं। यदि झारखंड सरकार फ़िल्म उद्योग को बढ़ावा देती है तो इसका सीधा असर पर्यटन विकास पर पड़ेगा।  ऐसा कहना है बॉलीवुड फ़िल्म लेखक निर्देशक सचिन्द्र शर्मा का, जिन्होंने  बीते दिन रांची के देवड़ी मंदिर में माता का दर्शन कर अपनी नई फ़िल्म" बिगुल" की घोषणा की।  इस अवसर पर इनके साथ मौजूद थे  झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (जेजेडब्लूए) के प्रदेश अध्यक्ष जीतेन्द्र ज्योतिषी और वरिष्ठ पत्रकार राकेश मिश्रा। देवड़ी मंदिर में  पूजा-अर्चना के बाद सचिन्द्र शर्मा ने बातचीत में बताया कि  चाईबासा मेरी जन्मभूमि है। यहीं से अपनी कला की शुरुआत की थी।  हम यहां इप्टा से जुड़े रहे।   नुक्कड़ नाटक से सफर सिनेमा तक पंहुचा तो अब चाहता हूं कि लोग मुंबई न जायें बल्कि बॉलीवुड झारखंड मे समा जाये।  यह प्रयास है। अभी साऊथ की फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड पर छाई हुई है, तो झारखंड क्यों नहीं? 

भारतीय फ़िल्म अपनी विश्वस्तरीय पहचान बना चुका है।  यहां तक कि भोजपुरिया फ़िल्म भी विश्व के कई देशो में चलती है, तो यहां की फ़िल्म भी चलेगी। जरुरत है उसे पूरी ईमानदारी के साथ और  तकनीकी व्यवसायिक तरीके से बनाया जाय।

 श्री शर्मा ने कहा कि शुरुआत तो मैंने  एक्सक्यूटिव प्रोडक्शन से की थी। अक्षय कुमार सुदेश बेरी स्टारर" कायदा  कानून "से की थी।  इसमें कादर खान, परेश रावल, अनुपम खेर, अरुणा ईरानी, प्रदीप रावत थे।  फिर "कॉलेज गर्ल " ये भी सुपर हिट फ़िल्म थी। 

मेरी 5 साल के संघर्ष के बाद लेखन की शुरुआत धर्मेंद्र जी की फ़िल्म कालीचरण से हुई। फिर अक्षय खन्ना, फैज़ल खान, आदित्य पंचोली स्टारर "बॉर्डर हिंदुस्तान का  काबू, धमकी, शबनम मौसी, जैकी श्रॉफ की भूत अंकल भूत एंड फ्रेंड्स।   माय फ्रेंड गणेशा  की सीरीज की  पार्ट वन से पार्ट फोर, जूही चावला ऋतिक रोशन कटरीना कैफ की मै कृष्णा हूं  ज़िन्दगी फिफ्टी फिफ्टी, माई हस्बैंड वाइफ सत्य साईं बाबा। तक़रीबन 52 फिल्मो में पटकथा। संवाद लिखा। 

आप की निर्देशित फ़िल्म मुंबई कैन डांस साला इसमें प्रशांत नरायण, आदित्य पंचोली, शक्ति कपूर और मनोज जोशी थे फिर "लव यू फैमली " सलमान युसूफ खान और अक्सा प्रदासानी, मनोज जोशी नवनी परिहार मराठी फ़िल्म जिसे 2019 में बेस्ट फ़िल्म का अवार्ड मिला।‌ इसमें सारे अवार्ड बिनिंग एक्टर थे। उपेंद्र लिमये, क्रांति रेडकर, दृश्यम फेम कमलेश सावंत, सुहासनी मुले और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान अजीत वाड़ेकर,जैकी श्रॉफ अनूप जलोटा की "सत्य साईं बाबा " अभी कौन सी फ़िल्म बना रहे है। अभी फ्लोर पर मेरी.. "डायरेक्ट एक्शन डे   जो कलकत्ता में 1946 मे हुए दंगे पर आधारित है।  इसकी शूटिंग मध्य प्रदेश  हुई है।  मार्च में इसका अगला शूटिंग जबलपुर और छिंदवाड़ा में होना है इसके अलवा एक हॉरर फ़िल्म है।  जो उत्तराखंड में फिल्माया जायगा। 

झारखंड में आपने फ़िल्म बनाने में इतनी देर क्यूंकि 

देखिए जब हम मुंबई गए तो झारखंड प्रदेश बना ही नहीं था, तब हम बिहार में थे और बॉलीवुड मे बिहार शूटिंग के नाम से लोग कतराते थे, और झारखंड बनने के बाद भी।  सरकार की तरफ से फ़िल्म नीति बन नहीं पायी। और जब बनी तो लोगो ने सब्सिडी की होड़ मे यहां शूटिंग शुरु कर दिया। जिनका झारखंड की पृष्ठभूमि से कोई ताल्लुकात ही नहीं था और सरकार ने कुछ बड़े नाम को जोड़ लिया जो सिर्फ सरकारी अनुदान के लिए फ़िल्म बना रहे थे। 

झारखंड में आप कौन सी फ़िल्म बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि 

मेरी फ़िल्म का नाम है।  "बिगुल " जो भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी "सिद्धू कानू "के आंदोलन पर आधारित होगी। अगर झारखंड फ़िल्म बनाना है। तो यहां की कहानी होनी चाहिए यहां के प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन स्थल को भी दिखाना चाहिए। ताकि देश और दुनिया को पता चले।

इसमें किस कलाकारों का चयन किया जायगा।

मुख्य कलाकार तो मुंबई से ही होंगे लेकिन झारखंड के रंगमंच के कलाकारों को भी अच्छी भूमिका दी जायेगी। जिससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर उनकी पहचान बन सके। 

अभी पटकथा पर क चल रहा है।. लेकिन कोल्हान, और झारखंड के संथलपरगना के इलाके में इसकी शूटिंग होगी।

क्या आप की फ़िल्म को अनुदान मिला?  

नहीं-नहीं। अभी तो हमने घोषणा की है। पटकथा पूर्ण होने पर मैं सरकार से बात करूंगा। मुझे उम्मीद है कि सरकार का सहयोग  मिलेगा।    बिना सरकार के सहयोग के फ़िल्म निर्माण संभव नहीं है। 

उन्होंने कहा कि  सरकार फ़िल्म नीति बनाये तो उसमें ऐसे लोगों को शामिल करें जिन्हे फ़िल्म की हर विधा की जानकारी हो और जो झारखण्ड के मूल निवासी हों। जिन्होंने बॉलीवुड मे काम किया हो।



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ