RANCHI,JHARKHAND#*राहुल गांधी संविधान के ठेकेदार बनना चाहते हैं -- गुरुप्रकाश पासवान* *कांग्रेस के फेक नारेटिव को जनता ने नकारा* *सामाजिक न्याय भाजपा के व्यवहार में*

 RANCHI,JHARKHAND#*राहुल गांधी संविधान के ठेकेदार बनना चाहते हैं -- गुरुप्रकाश पासवान*

*कांग्रेस के फेक नारेटिव को जनता ने  नकारा*

*सामाजिक न्याय भाजपा के व्यवहार में*

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरुप्रकाश पासवान ने आज कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। श्री पासवान प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

श्री गुरुप्रकाश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के युवराज श्री राहुल गांधी देश की जनता को दिग्भ्रमित कर रहे। संविधान की पुस्तक हाथ में लेकर जाति पूछने वाले राहुल गांधी को बताना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के साथ कैसा व्यवहार किया।

कहा कि यही कांग्रेस पार्टी है जिसने बाबा साहब को जीवित और मरणोपरांत दोनों में अपमानित किया।

कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब को चुनाव हराने की कोशिश की ताकि वे सदन में नहीं जा सके। उनकी लाइब्रेरी जलाई ताकि लोग उनके ज्ञान से परिचित नहीं हो सकें।

कहा कि कांग्रेसक फेक नारेटिव को सावित्री बाई फुले,शिवाजी और  बाबा साहब की धरती महाराष्ट्र ने नकारा।महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई।

कहा कि दलित आदिवासी पिछड़े की बात करने वाली कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा में अपनी दलित नेत्री शैलजा कुमारी को अपमानित किया।

कहा कि यही कांग्रेस है जिसने एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति का विरोध किया।

कहा कि कांग्रेस बताए उसने कितने दलित,आदिवासी और पिछड़े को मुख्यमंत्री,राज्यपाल,उपमुख्यमंत्री बनाया।

कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने आरक्षण का विरोध करते हुए कहा था कि इससे योग्य पदाधिकारी नहीं आते। राजीव गांधी ने मंडल कमीशन का विरोध किया ।

बाबा साहब की बात करने वालों ने उन्हें भारत रत्न से वंचित रखा। एक तेल चित्र भी संसद में बाबा साहब का नहीं लगा सकी कांग्रेस पार्टी। एक स्मारक तक बनाना कांग्रेस ने जरूरी नहीं समझा।

कहा कि भाजपा सामाजिक न्याय की बात नहीं करती बल्कि भाजपा के व्यवहार में सामाजिक न्याय है।

आज बाबा साहब  भीमराव अम्बेडकर के बाद मोदी सरकार में कानून मंत्री एक दलित अर्जुन मेघवाल हैं। 

 भाजपा ने उड़ीसा,छत्तीसगढ़,में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाए,कई बीजेपी शासित प्रदेशों में उपमुख्यमंत्री दलित , पिछड़े समाज से बनाए।

उन्होंने कहा कि आज देश में एक तरफ बाबा साहब की लाइब्रेरी जलाने,उनको बार बार अपमानित करने वाली कांग्रेस पार्टी है वही दूसरी ओर भाजपा है जिसने बाबा साहब को सम्मान दिया।

कहा कि भाजपा समर्थित सरकार में ही बाबा साहब को भारत रत्न मिला,आज मोदी सरकार ने उनसे जुड़े पांच स्थलों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया है। 

कहा कि बाबा साहब के सोच को साकार करते हुए मोदी सरकार ने 5अगस्त 2019को संविधान की धारा 370में संशोधन किए। जिसके कारण राष्ट की एकात्मता तो मजबूत हुई जम्मू कश्मीर का दलित वंचित पिछड़ा समाज विकास की मुख्यधारा से जुड़ा। 

कहा कि आज बाबा साहब के विचारों को भाजपा सरकार ने डिजिटल फॉर्म में तैयार कराया है जिससे आम आदमी लाभान्वित हो सके।

कहा कि वास्तविक सामाजिक न्याय और बाबा साहब के सपनो के भारत को मोदी सरकार साकार कर रही है।

आज सर्वेक्षण रिपोर्ट ये बताते हैं कि कैसे सभी क्षेत्रों में आदिवासी,दलित,पिछड़े समाज की भागीदारी तेजी से बढ़ रही।

*पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं संविधान गौरव अभियान के प्रदेश संयोजक अमर कुमार बाउरी* ने अभियान की सफलता केलिए पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम जनता का आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि 11 से 25जनवरी तक प्रदेश भर में चलने वाले अभियान में लाखों लोग शामिल हुए। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जिसमें गोष्ठियां,क्विज,संपर्क जैसे कार्यक्रम शामिल हैं में जनता को कांग्रेस की सच्चाई को उजागर किया।कैसे कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब को अपमानित किया।

कहा कि संविधान गौरव अभियान संविधान के प्रति श्रद्धा भाव जगाने का अभियान है।

आज की प्रेसवार्ता में अभियान के सह संयोजक राकेश भास्कर,प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह उपस्थित थे।




By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ