JHARKHAND#मत्स्य कृषकों के लिए कार्यशाला आयोजित *विभागीय योजनाओं का लाभ उठाएं : प्रभा निर्मला मिंज *अधिक लाभकारी है वैज्ञानिक तरीके से मछली पालन: नवीन कुमार *आधुनिक तकनीक से मत्स्य पालन मछली उत्पादन बढ़ाने में सहायक: जीनत फातिमा

JHARKHAND#मत्स्य कृषकों के लिए कार्यशाला आयोजित 

*विभागीय योजनाओं का लाभ उठाएं : प्रभा निर्मला मिंज

 *अधिक लाभकारी है वैज्ञानिक तरीके से मछली पालन: नवीन कुमार 

*आधुनिक तकनीक से मत्स्य पालन मछली उत्पादन बढ़ाने में सहायक: जीनत फातिमा 

रांची /चाईबासा, झारखंड ।

जिला मत्स्य पदाधिकारी के कार्यालय द्वारा बुधवार को मत्स्य कृषकों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

इसमें काफी संख्या में जिले के  मत्स्य कृषकों ने भाग लिया।

   कार्यशाला को संबोधित करते हुए सहायक मत्स्य निदेशक प्रभा निर्मला मिंज ने बताया कि मत्स्य कृषकों के लिए केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना और राज्य सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। मत्स्य कृषकों को  विभागीय योजनाओं से जुड़कर मत्स्य पालन के क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि लाने की उन्होंने अपील की। 

मौके पर जिला मत्स्य पदाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि आधुनिक तरीके से मछली पालन कर कम पानी में भी अधिक मछली का उत्पादन कर सकते हैं। वैज्ञानिक तरीके अपना कर मछली पालन से मत्स्य कृषक अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। 

 मत्स्य कृषकों को संबोधित करते हुए मत्स्य प्रसार पदाधिकारी जीनत फातिमा ने कहा कि केज कल्चर, बायो फ्लाक, आरएएस पद्धति से मछली पालन कर मत्स्य कृषक अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। कार्यशाला में काफी संख्या में मत्स्य कृषक शामिल हुए।



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ