CHANDANKIYARI : संचु रजवार द्वारा देखे गए आदर्श समाज की सपने को पुरा करने की जरुरत।
चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड ।रजवार समाज सुधार समिति के संस्थापक सह प्रथम केन्द्रीय महासचिव सह अधीक्षक केंद्रीय सीमा शुल्क एवं उत्पाद शुल्क स्वर्गीय संचु रजवार की सातवीं पुण्य तिथि के अवसर पर शुक्रवार को चन्दनकियारी प्रखण्ड के घोड़ागाड़ा में स्थापित उनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
वहीं समिति के पुर्व केन्द्रीय अध्यक्ष जगन्नाथ रजवार ने कहा कि स्वर्गीय रजवार एक साधारण परिवार में जन्में उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के विद्यालय से हुई. वे बरमसिया हाई स्कूल से मैट्रीक व आर.एस.पी.काॅलेज झरिया से इण्टर पास तथा पटना से राजनीतिक शास्त्र विषय में स्नातक पास करने के बाद वे मलेरिया विभाग, अवर अवर प्रादेशिक नियोजनालय बोकारो की नौकरी जैसी कई नौकरी छोड़कर वे केन्द्रीय उत्पाद एवं शुल्क के अधिक्षक बने। वे बचपना में झेले संघर्ष व समाज में देखे बाल विवाह, नशाखोरी, अशिक्षा, दहेज प्रथा जैसी समाज में फैली कुरितियां को खत्म करने की संकल्प से 80 के दशक मेंं वे रजवार समाज सुधार समिति की स्थापना किये। और शोषित पीड़ितों की हक अधिकार आत्मिय सम्मान सुरक्षित कर समाज को मुख्य धारा से जोड़ने कि अथक प्रयासों से समिति की वृहद संगठन स्थापित में उनकी बहुमूल्य योगदान रही। उनके बहुमुल्य योगदानों से समाज उन्हें समिति की पहला अधिवेशन में केन्द्रीय महासचिव बनाए। श्री रजवार ने आगे कहा कि वे अपने नौकरी कि दूसरे जिले में स्थानांतरण के साथ प्रन्नोति भी समाज सेवा के लिए स्वीकार नहीं किया। उनके अथक प्रयासों से लोगों को जागरूक कर मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया। स्वर्गीय रजवार की प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकता उनके दिखाए मार्ग पर चलकर आदर्श समाज का निर्माण करने की संकल्प लेने की जरुरत है। मौके पर उनके बड़े पुत्र राजकीयकृत औधौगिक प्रशिक्षण के प्राचार्य अनादी रजवार, कुमुद महतो, विश्वनाथ बनर्जी, राजु रजवार, अंकित कुम्भकार, अनन्त लाल मारांडी, हरिपद महतो, मुस्लिम अंसारी, झरी लाल महतो हिमांशु रजवार, असीम रजवार, हिमेन्द्र रजवार, उनके पोता वर्ल्ड कराटे चैम्पियन में भारतीय प्रतिनिधि राज संचु, अरुण रजवार, हुबलाल रजवार, शान्ति राम रजवार, महावीर रजवार आदि शामिल हुए।
Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ