JAMSHEDPUR,JHARKHAND#अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन ने सफाईकर्मियों को बांटे कंबल।
जमशेदपुर, झारखंड ।अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन महासभा की झारखंड प्रदेश इकाई द्वारा गुरुवार को जमशेदपुर के स्थापना दिवस पर डोर टू डोर कचड़ा उठाव करने वाले सफाईकर्मियों और घरों में झाड़ू पोंछा का काम करने वाली जरूरतमंद महिलाओं के बीच कंबल वितरण किया गया। विदित हो कि दो जनवरी 1919 को इस शहर का नाम साकची से बदलकर जमशेदपुर और कालीमाटी रेलवे स्टेशन का नाम टाटा नगर किया गया था।
इस मौके पर झारखंड प्रदेश वीरांगना की संरक्षक प्रभा सिंह के नेतृत्व में साऊथपार्क, बिष्टुपुर में एक कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। आयोजन में सरोज सिंह, मुदिता सिंह, सुनंदा सिंह, शशिप्रभा सिंह, कृष्णा सिंह, रेणु सिंह, एडवोकेट दीपा सिंह, पूर्णिमा सिंह, प्रतिमा सिंह, माधवी सिंह, पुष्पा सिंह, पिंकी सिंह, कंचन सिंह और ललिता राय सहित अन्य ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर उन्हें कड़ाके की ठंड में कुछ हद तक राहत देने की पहल की। उक्त जानकारी झारखंड प्रदेश वीरांगना की पदधारी सरोज सिंह ने दी।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ