RANCHI,JHARKHAND#*युवा राँची महानगर दुर्गा पूजा महासमिति के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से की मुलाकात*
रांची, झारखंड ।दुर्गा पूजा का आयोजन राजधानी रांची मे भव्य रूप से किया जा रहा है इसके निमित प्रशासन के साथ सामाजिक संस्था भी मिलकर दुर्गा पूजा को सफल बनाने मे जूटी है युवा रांची महानगर दुर्गा पूजा महासमिति के संस्थापक राधे सिन्हा और मीडिया प्रभारी सौरभ राय के अध्यक्षता मे एक प्रतिनिधिमंडल ने रांची के एसडीएम उत्कर्ष कुमार से मुलाकात कर पूजा को कैसे सफल बनाया जाए इसपर चर्चा किया . दुर्गा पूजा महोत्सव 2024 इस वर्ष माहसमिति के द्वारा रांची के विभिन्न पूजा पंडालों से आने वाले भक्तों का मां की प्रतिमा का विसर्जन एवं शोभा यात्रा में हमारे महासमिति के टीम के द्वारा सभी को सम्मानित किया जाएगा एवं भंडारा और पानी की भी व्यवस्था किया जाएगा। साथ ही युवा रांची महानगर दुर्गा पूजा महासमिति के संस्थापक जनसेवक राधे सिन्हा ने कहां की जिस तरह:-
1. रांँची जिला मुख्य रूप से हमारा घर है ये भावना रखते हुए शहर के अंदर पूजा के दौरान हर पंडाल के आस पास महासमिति के कार्यकर्ता i Card के साथ नजर आएंगे और जरुरत मंद की हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे।
2. किसी तरह का अफवाह या कोई असामाजिक तत्व अगर भीड़ में मिलता है तो प्रशासन के साथ मिलकर लोगो में आश्वाशन देगें। युवा रांची महानगर दुर्गा पूजा महासमिति के महानगर अध्यक्ष कुमार मृणाल सिन्हा जी ने कहा कि:-
3. किसी भी तरह की दुर्घटना अगर शहर के अंदर हो तो आस पास के अस्पताल को तुरंत सूचना देगें और समिति के संस्थापक राधे सिन्हा ने कहा कि:-
4. भीड़ वाले पूजा पंडाल में पुरी ताकत से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को प्रशासन के साथ रहने का निर्देश देगें, ताकि ये संदेश रांची महानगर में विशेष रूप से हमारे लिए एक उदाहरण बने।
Report By Sourav Rai (Ranchi, Jharkhand)
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ