RANCHI,JHARKHAND#*आंदोलन और संघर्ष है हमारी पहचान : झामुमो*
*झामुमो रांची जिला समिति के नामकुम प्रखंड मे झामुमो का सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम साथ ही अल्पसंख्यक मोर्चा, क्रीड़ा मोर्चा और किसान मोर्चा का गठन हुआ।*
◆ *आज दिनांक 07-10-24 दिन सोमवार को झामुमो रांची जिला समिति के नामकुम प्रखंड मे सदस्यता ग्रहण साथ ही अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा और क्रीड़ा मोर्चा प्रखण्ड समिती के गठन को लेकर रामपुर चौक, नामकुम रांची मे बैठक हुई, जिसमें विभिन्न समिति का गठन हुआ। *नामकुम प्रखंड अध्यक्ष बिरिश मिंज* की अध्यक्षता मे संपन्न हुए विभिन्न मोर्चा गठन की बैठक में *मुख्य अतिथि के रुप मे झामुमो रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम जी* शामिल हुए।
◆ इस अवसर पर *झामुमो रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम जी ने अपने संबोधन मे कहा* आज झामुमो नामकुम प्रखंड के विभिन्न मोर्चा के नियुक्त हो रहे पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं। मैं आशा करता हूं की आप सभी पार्टी के नीति सिद्धांतो को जन जन तक पहुंचाएंगे और संगठन को मजबूत करेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा आंदोलनकारियों की पार्टी है, और इसलिए इसे कोई तोड़ नहीं सकता। आज पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी लगातार राज्य के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। आज जब हेमंत सोरेन जी को साजिश के तहत जेल भेजा गया तो उस समय कल्पना सोरेन जी ने मोर्चा संभाला और झारखंड की फायर ब्रांड महिला नेता बनकर उभरी। और आज उसी का परिणाम है कि आप सभी लोग देख रहे हैं की मईयां सम्मान यात्रा मे हजारों की भीड़ उमड़ रही है। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ही हमारी पहचान है, पार्टी को मज़बूत बनाएं। ◆ *बैठक मे जिला के पदाधिकारियों, वर्ग संगठनों के पदाधिकारियों साथ ही प्रखंड के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति कार्य करने साथ ही राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने को लेकर सम्बोधित किया।*◆ बैठक मे मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष बीरू साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष फरीद खान, उपाध्यक्ष परवेज आलम गुड्डू, सचिव सुजीत कुजूर, कोषाध्यक्ष विलियम रिचर्ड लकड़ा, मंटू लाला, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष झब्बुलाल महतो, जिला सचिव सज्जाद अंसारी, उपाध्यक्ष बचन उरांव, क्रीड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप मिर्धा, नामकुम प्रखंड अध्यक्ष अध्यक्ष बिरिश मिंज, सचिव मोजाहिद हुसैन, डॉ बंसी प्रसाद, जिला मिडिया सदस्य राकेश वर्मा, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष ललित लिंडा, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष ओलिभा कच्छप, हरिश महतो, आबिद अंसारी, प्रिंस खान, जावेद, सोनू, जोएड, मोजाहिद, बाबू, एवं अन्य जिला और प्रखंड/ पंचायत के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।◆ *गठित समिति इस प्रकार है* :*अल्पसंख्यक मोर्चा नामकुम प्रखंड समिती :*
अध्यक्ष - रोशन तिग्गा
उपाध्यक्ष - अनवर अंसारी, विक्टर लकड़ा
सचिव - नफीज अंसारी
सह सचिव - दिली तिर्की
संगठन सचिव - फैजल अंसारी
कोषाध्यक्ष - सुनील लकड़ा
*क्रीड़ा मोर्चा नामकुम प्रखंड समिति :*
अध्यक्ष - बसंत मुंडा
उपाध्यक्ष - शिव कुमार
सचिव - निखिल राम महतो
*किसान मोर्चा नामकुम प्रखंड समिती :*
अध्यक्ष - सुनील मिंज
उपाध्यक्ष - सरोज लकड़ा, रंजीत मुंडा
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ