RANCHI,JHARKHAND#एनएफडीबी के अधिकारियों ने किया तिलैया डैम का भ्रमण .! *केज कल्चर से मत्स्यपालन का लिया जायजा..! *मत्स्य कृषकों का किया उत्साहवर्धन..!

RANCHI,JHARKHAND#एनएफडीबी के अधिकारियों ने किया तिलैया डैम का भ्रमण .!

*केज कल्चर से मत्स्यपालन का लिया जायजा..!

*मत्स्य कृषकों का किया उत्साहवर्धन..!

रांची, झारखंड । 

राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड (एनएफडीबी) के अधिकारियों के दल ने बुधवार को हजारीबाग के तिलैया डैम का भ्रमण किया। टीम में शामिल एनएफडीबी के वैज्ञानिक एके बोहरा, विपिन चन्द्र नौटियाल व डिप्टी डायरेक्टर संजय गुप्ता ने तिलैया डैम में मत्स्य पालकों द्वारा किए जा रहे केज कल्चर से मत्स्य पालन का जायजा लिया। मौके पर एनएफडीबी के अधिकारियों ने मत्स्य पालकों को अधिक से अधिक मछली उत्पादन करने के गुर बताए और उनका उत्साहवर्धन किया। 

 एनएफडीबी के अधिकारियों के साथ हजारीबाग के जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रदीप कुमार भी मौजूद थे। 


 गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत झारखंड में संचालित विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति से अवगत होने और मत्स्य पालकों को अधिक से अधिक मछली उत्पादन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से एनएफडीबी के अधिकारियों द्वारा झारखंड के विभिन्न स्थलों का दौरा जारी है। 

 वहीं,मत्स्य निदेशालय (झारखंड) के निदेशक डॉ. एचएन द्विवेदी के नेतृत्व में झारखंड को मछली उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के निरंतर प्रयास जारी हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक 

 डॉ.द्विवेदी व अन्य अधिकारियों द्वारा मत्स्य कृषकों को राज्य व केंद्र संपोषित योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। 

 उक्त जानकारी मुख्य अनुदेशक प्रशांत कुमार दीपक ने दी।



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ