RANCHI,JHARKHAND#*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश,व्यक्ति और समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है :- दीपक प्रकाश*
राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में दिये गए बेतुका बयान पर झारखंड़ भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने विरोध जताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है.श्री प्रकाश ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश निर्माण,व्यक्ति निर्माण और समाज निर्माण में महत्ती भूमिका निभाता है। इसे जाने बिना राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का इस राष्ट्रवादी संगठन के बारे में दिया गया बेतुका बयान उनके सोच और चरित्र को उजागर करता है।
संघ के बारे में बोलने से पहले आपको यह जान लेना चाहिए कि विश्व में जहां भी विपदा आती है वहां संघ निश्वार्थ भाव से सेवा में जुटा रहता है, जहां सरकारें भी नहीं पहुंच पाती है उन जगह पर जाकर संघ काम करता है।
उन्होंने कहा कि आजादी से पहले अंग्रेजों का और आज़ादी के बाद कांग्रेस की सरकारों ने स्वयंसेवकों पर अनगिनत अत्याचार किए लेकिन संघ का एक ही उद्देश्य है राष्ट्र को एकता की सूत्र में बांधना तथा इसे प्रगति के पथ पर ले जाना।
उन्होंने मुख्यमंत्री को आगाह करते हुए कहा कि संघ को बिना जाने उसके बारे में उल जुलूल बोलना आपको शोभा नहीं देता है इससे आपको बचना चाहिए अन्यथा देश के सनातन धर्मावलम्बी कभी आपको माफ।नही करेगी ।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ