RANCHI JHARKHAND#*_रोमित पुनः बने महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष।_* _*भाजपा नेतृत्व के प्रति जताया आभार।*_ _*सेवा, संघर्ष और आंदोलन में सदैव रांची के साथ खड़ा रहूंगा।*_

 RANCHI JHARKHAND#*_रोमित पुनः बने महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष।_*

_*भाजपा नेतृत्व के प्रति जताया आभार।*_

_*सेवा, संघर्ष और आंदोलन में सदैव रांची के साथ खड़ा रहूंगा।*_

रांची, झारखंड। 

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा रोमित नारायण सिंह को एक बार पुनः भाजपा युवा मोर्चा रांची महानगर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर रोमित नारायण सिंह ने भाजपा परिवार के प्रति आभार जाता है। विदित होकर रोमित नारायण सिंह इससे पूर्व भी युवा मोर्चा रांची महानगर के अध्यक्ष रह चुके हैं। इनके नेतृत्व में युवा मोर्चा ने कोरोना कल में सेवा की मिसाल पेश की। इसके साथ ही अन्य सांगठनिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भी उनकी सक्रियता बहुत अच्छी रही है। रोमित नारायण सिंह ने अपनी पुनःनियुक्ति पर भाजपा परिवार के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि समाज की सेवा के साथ-साथ युवाओं की मुखर आवाज बनकर वे सदेव कार्य करते रहेंगे। भाजपा युवा मोर्चा रांची के युवाओं के साथ सदैव खड़ी है। सेवा हो, संघर्ष हो या आंदोलन हो, हर मुद्दे पर रांची महानगर के साथ युवा मोर्चा की पूरी टीम खड़ी रहेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर मुखर होकर राज्य में युवाओं के हर मुद्दे रोजगार शिक्षा और भ्रष्टाचार में युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड में भाजपा की पूर्ण बहुमत की  सरकार बनाने में अहम भूमिका निभायेगी।



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ