RANCHI,JHARKHAND#रांची के धुर्वा में पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह को अपराधियों ने मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस.!!

 RANCHI,JHARKHAND#रांची के धुर्वा में पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह को अपराधियों ने मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस.!!

रांची, झारखंड।

रांची के धुर्वा में अपराधियों ने पूर्व पार्षद को गोली मार दी। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार की देर शाम करीब 6:30 बजे धुर्वा थाना क्षेत्र के धुर्वा बस स्टैंड के पास हुई है। जहां बाइक सवार अपराधियों ने पूर्व पार्षद वेद प्रकाश को गोली मार दी। आनन-फानन में वेद प्रकाश को पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वेद प्रकाश की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले जांच में जुटी गई है।


बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश को लेकर वेद प्रकाश को गोली मारी गई है। वेद प्रकाश को छाती और गर्दन में गोली मारी गई है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। वहीं इस घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया।


Report By Devanand Sinha (Ranchi, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ