RANCHI,JHARKHAND#रांची लोकसभा से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी सुश्री यशस्वनी सहाय ने रांची समाहरणालय में अपना नामांकन दाखिल किया।
रांची, झारखंड।आज दिनांक 6-5-2024 को रांची लोकसभा से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी सुश्री यशस्वनी सहाय ने रांची समाहरणालय में अपना नामांकन दाखिल किया।नामांकन के उपरांत मोरहाबादी मैदान में एक विशाल सभा आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय प्रदेश कमिटी के महासचिव सह झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आदरणीय श्री गुलाम अहमद मीर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस नामांकन सभा में प्रत्याशी सुश्री यशस्वनी सहाय के अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर जी, नेता कांग्रेस विधायक दल सह ग्रामीण विकास मंत्री श्री आलमगीर आलम , पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष श्री बंधु तिर्की एवं श्री शहजादा अनवर विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो एवं महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष श्री कुमार राजा ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी श्री गुलाम अहमद मीर ने कहा कि पूरे देश में अब तक 184 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान हो चुका है जिनमें जनता के रूझान के मुताबिक लगभग 125 सीटें इंडिया गठबंधन को प्राप्त होने जा रहा है। यह चुनाव देश में बदलाव लाने वाला है और झारखंड में इस बार क्रांति होने जा रही है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर ने अपने वक्तव्य में कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान को जबरदस्त खतरा है। हम इस लोकसभा चुनाव के माध्यम से इसके खिलाफ मजबूती से लड़ेंगे।आज की नामंकन सभा को मुख्य रूप से मंत्री आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की एवं शहजादा अनवर,विधायक श्री राजेश कच्छप,झामुमो के रांची जिला अध्यक्ष मुश्ताक आलम, जिला अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो, महानगर अध्यक्ष कुमार राजा, सुरेश बैठा एवं बेलस तिर्की आदि नेताओं ने संबोधित किया।
इस सभा में मुख्य रूप से मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री रवींद्र सिंह, अध्यक्ष,गौ सेवा आयोग के राजीव रंजन प्रसाद,धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जय शंकर पाठक, युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव, डॉ तौसिफ, अजय नाथ शाहदेव, विनय सिन्हा दीपु, सुरेन्द्र सिंह, रमा खलखो, अशोक चौधरी, अमरेंद्र सिंह, आभा सिंहा, बबलू शुक्ला, अम्बुज कुमार,दिनेश साहु, शहीद अहमद, चंदन बैठा, हरिमोहन महतो, राजेन्द्र मुण्डा, विकास रजक, जॉय चक्रवर्ती, प्रिंस बट्ट, नीतु देवी, तारिक मुजीबी, मो शद्दाब, राजद के मनोहर यादव, कैलाश यादव, धर्मेंद्र महतो, सीपीआई के नदीम खान, आप पार्टी के संतोष कुमार सहित रांची लोकसभा के विभिन्न प्रखण्डों के प्रखण्ड ,पंचायत, वार्ड एवं बूथ स्तर के नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
By Madhu Sinha
Related Link -
0 टिप्पणियाँ