RANCHI,JHARKHAND#यशस्विनी सहाय ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान *रांची संसदीय क्षेत्र के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत टीकर ग्राम में किया जनसभा को संबोधित *कहा, जनता को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करना प्राथमिकता। पिता सुबोधकांत सहाय संग देउड़ी मंदिर में की पूजा - अर्चना।

 RANCHI,JHARKHAND#यशस्विनी सहाय ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान

*रांची संसदीय क्षेत्र के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत टीकर ग्राम में किया जनसभा को संबोधित

*कहा, जनता को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करना प्राथमिकता।

पिता सुबोधकांत सहाय संग देउड़ी मंदिर में की पूजा - अर्चना।

ईचागढ़/रांची, झारखंड।

लोकसभा चुनाव के लिए रांची संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने सोमवार को ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत टीकर ग्राम से जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ किया। 

अपनी पहली जनसभा में सुश्री सहाय ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। इस दिशा में सकारात्मक पहल करते हुए युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में अपनी पूरी ताकत झोंक देंगी। सुश्री सहाय ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति वह सदैव तत्पर रहेंगी।

महिलाओं, किसानों, युवक-युवतियों व आमजन की समस्याओं के समाधान के प्रति सक्रियता से जुटी रहेंगी।

 मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने भी जनता से सुश्री यशस्विनी को व्यापक जन समर्थन देकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। 

इस अवसर पर कपाली नगर परिषद अध्यक्ष सरवर आलम, मोहसिन, संजय दास, राजू चौधरी, उपेंद्र गिरी, मनमोहन सिंह, बाल गोविंद सिंह, दुर्योधन, हनी सिंह मुंडा, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अजमल भाई, महिला कार्यकर्ता रजिया सुल्तान, अष्टमी रविदास सहित  काफी संख्या में कांग्रेस समर्थक कार्यकर्ता एवं स्थानीय  महिला-पुरुष मौजूद थे।

वहीं लोकसभा चुनाव के क्रम में कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने देवड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। मौके पर उनके साथ पिता सुबोधकांत सहाय (पूर्व केंद्रीय मंत्री) मौजूद थे। सुश्री सहाय ने मातारानी से आशीर्वाद मांगा और अपने सफल राजनीतिक भविष्य की कामना की। 



By Madhu Sinha 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ