RANCHI,JHARKHAND#ऊर्जावान और लोकप्रिय नेता लालचंद महतो का असामयिक निधन अपूरणीय क्षति: सुबोधकांत सहाय.!

 RANCHI,JHARKHAND#ऊर्जावान और लोकप्रिय नेता लालचंद महतो का असामयिक निधन अपूरणीय क्षति: सुबोधकांत सहाय.!

रांची, झारखंड।

  पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने झारखंड के पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 श्री सहाय ने अपनी शोक संवेदना में कहा है कि स्व.महतो की पहचान एक ऊर्जावान जनप्रतिनिधि के रूप में रही। वह सभी समुदाय के लोगों के बीच लोकप्रिय थे। झारखंड की राजनीति में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा।  राजनीतिक क्षेत्र के अलावा सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में भी वह बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया करते थे। उनके अकस्मात निधन से समाज का हर तबका मर्माहत है। उनके निधन से राजनीतिक- सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।

श्री सहाय ने दिवंगत की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।


By Madhu Sinha  ‌

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ