RANCHI,JHARKHAND#यशस्विनी सहाय हुई रांची से कांग्रेस प्रत्याशी!
*राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बधाई दी।
रांची, झारखंड।
लोकसभा चुनाव में रांची संसदीय सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की सुपुत्री यशस्विनी सहाय कांग्रेस की प्रत्याशी हुई। इस संबंध में रविवार को राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में इंडिया गठबंधन की उलगुलान न्याय रैली की मंच पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सुश्री सहाय को बधाई दी। उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दी।
रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं सुश्री सहाय की मुलाकात के बाद रांची सीट पर प्रत्याशी को लेकर लगाए जा रहे अटकलों पर विराम लग गया।By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ