RANCHI,JHARKHAND#पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोधकांत सहाय ने रविवार को पुरुलिया रोड स्थित आर्चबिशप हाउस पहुंचकर आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो से मुलाकात कर उन्हें क्रिसमस पर्व की हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर श्री सहाय ने आर्चबिशप हाउस परिसर में बालक प्रभु यीशु के दर्शन किए।
मौके पर आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने भी श्री सुबोधकांत सहाय को क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं दीं।सुबोधकांत सहाय ने कहा कि क्रिसमस का पर्व हम सभी के लिए बहुत उत्साह, उमंग और खुशी का पर्व होता है।
युवा कांग्रेस महासचिव सह रांची विधानसभा प्रभारी रोहित सिन्हा ने कहा कि क्रिसमस पर्व के मौके पर पूरे झारखंड वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं एवं प्रभु यीशु से राज्यवासियों के लिए अमन-चैन तथा सुख, समृद्धि की कामना करता हूं।
इस अवसर पर सुबोधकांत सहाय की सुपुत्री यशस्विनी सहाय,वरिष्ठ कांग्रेसी दीपक लाल, राजन वर्मा, युवा कांग्रेस महासचिव एवं रांची विधानसभा प्रभारी रोहित सिन्हा, राजेश कुमार सनी,वेद कमार सर्फे आलम आदि मौजूद थे।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ