SARAIKELA,JHARKHAND#*कांग्रेस केलिए देश की जनता नही सत्ता सर्वोपरि.....दीपक प्रकाश* *तानाशाही कांग्रेस ने सत्ता केलिए देश में आपातकाल थोपा* *देश की युवा पीढ़ी को1975 के आपातकाल को जानना जरूरी* *भारत लोकतंत्र की जननी,जनता उसकी संरक्षक*

 SARAIKELA,JHARKHAND#*कांग्रेस केलिए देश की जनता नही सत्ता सर्वोपरि.....दीपक प्रकाश*

*तानाशाही कांग्रेस  ने सत्ता केलिए देश में आपातकाल थोपा*

*देश की युवा पीढ़ी को1975 के आपातकाल को जानना जरूरी*

*भारत लोकतंत्र की जननी,जनता उसकी संरक्षक*

भारत के लोकतंत्र की रक्षा केलिए घड़ियाली आंसू बहाने वाली कांग्रेस,विदेश की धरती पर भारत के खिलाफ साजिश करने वाली कांग्रेस पार्टी केलिए प्रारंभ से ही सत्ता सर्वोपरि है,देश की सेवा से उसका कुछ भी लेना देना नहीं। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने आज सरायकेला स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कांग्रेस को विश्वास नहीं । ये कांग्रेस पार्टी तानाशाही पार्टी है जिसने सत्ता केलिए देश का विभाजन स्वीकार किया।,12जून 1975को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जब श्रीमती इंदिरा गांधी  को चुनावी धांधली का दोषी बताते हुए रायबरेली से उनका निर्वाचन रद्द कर दिया और जब सुप्रीम कोर्ट ने भी उच्च न्यायालय के फैसले को बरकरार रखा तो तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भारत के संविधान को रौंदते हुए देश में आपातकाल लागू कर दिया।

उन्होंने कहा कि ये वही कांग्रेस पार्टी है जिसने आपातकाल लगाकर नागरिक के अधिकार छीन लिए,प्रेस की आजादी छीन ली, लाखों लोग गिरफ्तार कर लिए गए जिसमे सभी वर्ग के लोग शामिल थे।

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र के रक्षा की दुहाई देती है लेकिन कांग्रेस भारत के संविधान से नही अपने संविधान से देश चलाना चाहती है। जिसमे भ्रष्टाचार का पोषण,संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग, जात पात और तुष्टिकरण जैसे आयाम शामिल है। कांग्रेस पार्टी ने अपने एजेंडे को लागू करने केलिए अनेक बार संविधान का संशोधन किया। राष्ट्रपति शासन का दुरुपयोग किया ,कैबिनेट के फैसले का अपमान किया फिर कांग्रेस लोकतंत्र की बात करती है।

उन्होंने कहा कि भारत को तोड़ने की मानसिकता वाले लोग भारत जोड़ने का ढोंग करते हैं।

श्री प्रकाश ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है। इसकी जड़ें देश में बहुत गहरी है ।भारत की जनता लोकतंत्र की पोषक और संरक्षक है।

उन्होंने कहा कि देश की जनता ने बार बार कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाई है।   आपातकाल के बाद हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी को करारी हार मिली थी। फिर भी कांग्रेस ने अपना चाल चरित्र नही बदला। अब तो कांग्रेस पार्टी केवल परिवार की पार्टी बनकर रह गई है। जनता ने सत्ता से ही बाहर नही किया बल्कि विपक्ष लायक भी नहीं छोड़ा।

उन्होंने कहा देश की जनता का मिजाज अब पूरी तरह कांग्रेस मुक्त भारत का है। इसलिए कांग्रेस अब क्षेत्रीय दलों से प्राणवायु मांगते फिर रही।

उन्होंने कहा कि देश की जनता सर्वोपरी है। जनता भारत माता के सच्चे सपूत यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हो रहे षड्यंत्र को कभी सफल नहीं होने देगी।


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ