RANCHI,JHARKHAND#छिनतई करने वाले चोरों को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार, छिनतई किए गए सामानों को किया बरामद।

RANCHI,JHARKHAND#छिनतई करने वाले चोरों को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार, छिनतई किए गए सामानों को किया बरामद।

 20 जून 2023 को समय करीब 11.50 बजे सुबह लालपुर थाना अंतर्गत मोराबादी मैदान स्थित बिजली ऑफिस के पास पुलिस को सूचना मिली कि सुशील कुमार अग्रवाल एवं उसकी पत्नी स्कूटी से जाते समय पीछे से काला रंग का पल्सर बाइक से तीन अज्ञात लोग अचानक आकर सुशील कुमार अग्रवाल की पत्नी के गले से सोने का चेन झपट्टा मारकर छीन कर भाग गए।

उक्त कांड एवं अन्य कांडो के अनुसंधान हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर रांची के द्वारा दीपक कुमार, पुलिस उपाधीक्षक नगर रांची के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर कांड में संलिप्त 1) मो० दानिश, उम्र 24 वर्ष, पे० मो० इकबाल कुरैशी, गुदड़ी चौक कुरैशी मोहल्ला, थाना लोअर बाजार, 2) मो० सद्दाम आलम सद्दाब आलम, उम्र 22 वर्ष, पे० मो० कलीम, हमिद स्ट्रीट गली आजाद बस्ती, थाना लोअर बाजार 3) सचिन एक्का उर्फ आशु एक्का, उम्र 24 वर्ष, पे० संजू एक्का, पत्थरकुदवा चौक नियर पानी टंकी, थाना लोअर बाजार 4) अजय वर्मा, उम्र 52 वर्ष, पिता बनारसी प्रसाद वर्मा, पता पी०एन० बॉस कंपाउंड अनवी टावर, फ्लैट नंबर 400, थाना लालपुर। छिनतई किए गए जेवरात की खरीद बिक्री किए जाने के क्रम में चारों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। उक्त कांड तथा अन्य कांडो में छिनतई किए गए सामानों को पुलिस ने बरामद कर लिया।

छापामारी दल में दीपक कुमार, पुलिस उपाधीक्षक नगर रांची, पु०नि० ममता कुमारी, पु०अ० नि० सन्नी कुमार,  पु०अ०नि० अमित कुमार, पु०अ०नि० मनिंद्र कुमार शर्मा, पु०अ०नि० सुनील कुमार पांडे, स०अ०नि० विकास कुमार सिंह, स०अ०नि० फैजल शाह तकनीकी शाखा एवं टीम तकनीकी शाखा क्यू०आर०टी० रांची तथा पुलिस सशस्त्र बल लालपुर शामिल थे।


Report By Devanand Sinha (Ranchi, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ