DUMKA,JHARKHAND#*भाकपा ने विभन्न मांगो को लेकर प्रतिरोध आमसभा का किया आयोजन।*
हंसडीहा सरैयाहाट
दुमका जिला के हँसडीहा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बैनर तले गुरुवार को विभिन्न मांगों को लेकर प्रतिरोध आमसभा का आयोजन किया गया। साथ ही प्रतिरोध, रैली निकाली गई। कार्यक्रम के शुरुवात में मुख्य अतिथियों का भाकपा के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।इस दौरान भाकपा कार्यकर्ताओं ने जिला मंत्री शंभु मोहली के नेतृत्व में आमसभा स्थल से हंसडीहा गांधी चौक तक प्रतिरोध मार्च निकाला।
वहीं भाकपा कार्यकर्ताओ ने राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भाकपा राज्य मंत्री महेंद्र पाठक ने कहा कि पूरा देश भुखमरी और बेरोजगारी से गुजर रहा है। वहीं सरकार लोगों की मदद करने के बजाय जुमलेबाजी में लगी है। जनता बेरोजगारी के कारण भुखमरी की शिकार हो रही है और सरकार अपनी वाहवाही बटोरने में जुटी है। उन्होंने बताया की लोग थाने प्रखंडों में अपनी फरियाद लेकर जाते हैं लेकिन उनकी फरियादों को नहीं सुना जाता।
जिला मंत्री शंभु मोहली ने राज्य और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड राज्य फसल राहत योजना का लाभ अभी भी बहुत गरीब किसानों को नही मिला सका है।सरकार द्वारा पर व्यक्ति पांच किलो अनाज मुहैया कराया जा रहा है पांच किलो अनाज को एक व्यक्ति पूरे महीने कैसे खायेंगे।इधर कुआं तलाब का पानी सूख रहा है किसान खेती कैसे करेंगे।उन्होंने कहा कि इन दिनों क्षेत्र में भूमाफिया सक्रिय हैं माफियाओं के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जायेगा।
इस मौके पर राष्ट्र कोषाध्यक्ष आदिवासी महासभा पशुपति कोल,गोड्डा जिला सचिव दीपनारायण यादव, केंद्रीय सदस्य रामस्वरूप पासवान,अंचल साथी सदस्य रामचन्द्र हेम्ब्रम, प्रखण्ड सचिव सरैयाहाट राजकुमार कापरी, रितेश मंडल, शिवानन्द सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Report By Deepak Kumar (Dumka, Jharkhand)
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ