RANCHI,JHARKHAND#झारखंड के आम जन-मानस का झारखंड के युवा मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी के प्रति लगाव एवं अभूतपूर्व उत्साह के कारण *ख़ातियानी जोहार यात्रा* का प्रथम चरण ऐतिहासिक रूप से सफल रहा।

RANCHI,JHARKHAND#झारखंड के आम जन-मानस का झारखंड के युवा मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी के प्रति लगाव एवं अभूतपूर्व उत्साह के कारण *ख़ातियानी जोहार यात्रा* का प्रथम चरण ऐतिहासिक रूप से सफल रहा।

      *ख़ातियानी जोहार यात्रा* के द्वितीय चरण में दिनांक 17 जनवरी 2023 को कोडरमा, 18 जनवरी 2023 को गिरिडीह, 23 जनवरी 2023 को सिमडेगा, 24 जनवरी 2023 को पश्चिम सिंहभूम, 31 जनवरी 2023 को सरायकेला-खरसावां एवं दिनांक 31 जनवरी 2023 को पूर्वी सिंहभूम जिला में कार्यक्रम आयोजित है।

      इसी क्रम में " *ख़ातियानी जोहार यात्रा*" के तैयारी हेतु पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिला समिति की विस्तारित बैठक आज दिनांक 13 जनवरी 2023 को रांची के हरमू स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय (कैम्प) में पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री विनोद कुमार पांडेय जी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिला के जिला समिति के पदाधिकारियों, केंद्रीय समिति के सदस्यों ने अपनी बात रखी तथा ख़ातियानी जोहार यात्रा के सफलता के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

     बैठक में मुख्य रूप से माननीय विधायक श्री रामदास सोरेन, श्रीमती सविता महतो, श्री मंगल कालिंदी, श्री संजीव सरदार, श्री समीर मोहंती, सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष श्री डॉ.शुभेंदु महतो सहित कई नेता/कार्यकर्ता उपस्थित हुए।



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ