RANCHI,JHARKHAND#ठंड का प्रकोप को देखते हुए शुक्रवार को कांके जीप सदस्य सह प्रधानमंत्री 15 सूत्री कार्यक्रम के राज्य समिति की सदस्य हिना परवीन ने कांके के पीरुटोला गांव में लगभग 150 कंबल का वितरण जरूरतमंद लोगों के बीच की।

RANCHI,JHARKHAND#ठंड का प्रकोप को देखते हुए शुक्रवार को कांके जीप सदस्य सह  प्रधानमंत्री 15 सूत्री कार्यक्रम के राज्य समिति की सदस्य हिना परवीन ने कांके के पीरुटोला गांव में लगभग 150 कंबल का वितरण जरूरतमंद लोगों के बीच की। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि काके सबसे ठंड का इलाका है। यहां शिमला के जैसा ठंड रहती है। ठंड का कहर को देखते हुवे, मैं कांके क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों पर जाकर जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल वितरण कर रही हूँ। अभी तक लगभग  1 हजार कंबल वितरण कर चुकी हूँ। आगे भी जारी रहेगा। लोगों को कंबल मिलने से मेरे तरफ से एक छोटा सा मदद उन लोगों के लिए होगा।  वहीं हिना परवीन ने कही कि, क्षेत्र घूमने के दौरान देख रही हूँ, बहुत से ग्रामीण क्षेत्रों पर अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। मैं कांके अंचलाधिकारी और रांची उपायुक्त से अपील करती हूँ कि कांके में ठंड का प्रकोप को देखते हुवे तत्काल ग्रामीण क्षेत्रों पर अलाव की व्यवस्था की जाए। मौके पर युवा कांग्रेस रांची महानगर के अध्यक्ष जमील अख्तर ने कहा कि, हमारे नेता राहुल गांधी पूरे भारत में भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। उसी कड़ी में हम लोग भी प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार "यूथ जोड़ो, बूथ जोड़ो" का कार्यक्रम चलाया है। जिसके तहत कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।  निश्चित तौर पर आने वाले 2024 चुनाव में कांग्रेस पार्टी कि सरकार हमारे देश में बनेगी। भाजपा की तानाशाही से पूरा देश त्राहिमाम हो चुका है। सभी जनता जाग चुके हैं। इसका परिणाम 2024 लोकसभा चुनाव में दिखेगा। भाजपा का तख्ता निश्चित तौर पर पलट दिया जाएगा।

कम्बल वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से इचापीड़ी पंचायत के मुखिया लाखो उरांव, उप मुखिया मो गुफरान अंसारी, मौलाना अबदुल्ला, हाफिज शफीक, लियाकत अंसारी, अतीक अहमद, साबिर अंसारी, जन्नत हुसैन, शकील अहमद, खुर्शीद आलम, असीउल्ला अंसारी, तबरेज अंसारी, अबुसुफियान अंसारी, मसिउल्लाह अंसारी, सफीउल्लाह अंसारी, एनामुल उर्फ मामूल अंसारी,जियाउल अंसारी, अंजुम अख्तर सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ