LATEHAR,JHARKHAND#*बूढ़ा पहाड़ में लाटू जंगल से 7 आईईडी बरामद....*
*लातेहार*
जिले के अति नक्सल प्रभावित बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में लाटू के टोंगारी जंगल से सुरक्षा बल के जवानों ने माओवादियों द्वारा लगाए गए 7 बारूदी सुरंगों को बरामद कर नष्ट कर दिया है।जिला पुलिस और सीआरपीएफ 112 बटालियन के द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान सादो के दौरान बुधवार को यह सफलता मिली।जानकारी के अनुसार 112वीं वाहिनी की डी कम्पनी और वाहिनीं STD . B.D.D.S. व डॉग स्क्वायड के द्वारा सिविल पुलिस प्रतिनिधि के साथ प्रमोद कुमार साहू कमाण्डेंट 112 बटाo, नरेन्द्र कुमार सारण, द्वितीय कमान अधिकारी, राकेश कुमार, सहायक कमाण्डेंट के कमान में बारेसाड़, थाना के अन्तर्गत् अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र लाटू गाँव के जंगलों में विशेष आपरेशन "SADO" चलाया गया।अभियान के दौरान B.D.D.S व डॉग स्क्वायड में टावर ढुंगारी पहाड़ी पर दो अगल-अलग जगह पर कुल 7 आई०ई०डी (IED) बम सर्च किया जिसे B.D.D. के द्वारा बर्बाद कर दिया। उसी दौरान मिट्टी में दबा हुआ माओवादियों के द्वारा सुरक्षा बल को नुकसान पहुँचाने के इरादे से लगाया गया 3-3 लीटर वाले कुकर में 06 नग बम (IED) बरामद हुआ जिसको B.D.D.S टीम द्वारा बर्बाद करने के पश्चात पार्टी और सर्च करते हुए आगे बढ़ी तो पगडंडी के बीच मिट्टी में दबा हुआ एक और 05 किग्रा का सिलिन्डर बम (IED) बरामद हुआ जो उसे भी B.D.D.S टीम द्वारा बर्बाद किया गया।पहली जगह पर 6 कुकर बम और दुसरी जगह पर 1 सिलेण्डर बम को डॉग स्क्वायड ने सर्च किया जिसे उसी जगह बर्बाद कर दिया गया।बता दें कि सुरक्षाबलों के लिए यह एक बडी उपलब्धि है। टावर ढुंगारी का क्षेत्र जो बूढ़ा पहाड़ का ही हिस्सा और बूढ़ा पहाड़ के लिए आवागमन का रास्ता है, इसलिए इस हिस्से में IED काफी संख्या में नक्सल द्वारा लगाया गया है। सुरक्षा बल इस रास्ते से किसी बड़े आपरेशन को न लांच करे इसलिए इधर बडी संख्या में IED बम लगाया गया है ताकि सुरक्षाबल को नुकसान पहुँचाया जा सके। सुरक्षाबल ने इस अभियान को बिना किसी नुकसान के पूरा किया और किसी ग्रामीण या जंगली जानवरों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ