BAREILLY,UP#मंज़र-ए-इस्लाम दरगाहे आलाहज़रत के मुफ्तियों के प्रतिनिधिमण्डल का दौरा ए लुम्बनी प्रदेश नेपाल। नेपाली मुस्लिम स्टूडंट्स ऑर्गनाइजेशन (NMSO)की स्थापना के बाद अंतरिम कमेटी का किया गठन।

 BAREILLY,UP#मंज़र-ए-इस्लाम दरगाहे आलाहज़रत के मुफ्तियों के प्रतिनिधिमण्डल का दौरा ए लुम्बनी प्रदेश नेपाल। 

नेपाली मुस्लिम स्टूडंट्स ऑर्गनाइजेशन (NMSO)की स्थापना के बाद अंतरिम कमेटी का किया गठन। 

बरेली, उत्तर प्रदेश।

मरकज़े अहल-ए-सुन्नत मंजर-ए-इस्लाम दरगाहे आला हजरत बरेली शरीफ उत्तर प्रदेश भारत के वरिष्ठ शिक्षक मुफ्ती मोहम्मद सलीम साहब बरेलवी के नेतृत्व में मदरसा मंज़र-ए-इस्लाम दरगाहेआलाहजरत के 7 मुफ्तियों और मौलानाओं का एक प्रतिनिधिमंडल लुम्बनी प्रदेश नेपाल के दौरे पर बरेली उत्तर प्रदेश भारत से नेपाल गया,इस प्रतिनिधिमण्डल ने जनपद बाँके और बरदिया के बहूत से गांवों और शहरों का दौरा कर भारत-नेपाल के रिशते मजबुत करने और भारतीय ख़ानकाहों और मजारों से जुडने तथा मरकज़े अहल-ए-सुन्नत दरगाहेआलाहजरत बरेली उत्तर प्रदेश भारत से रिशते मजबुत करने पर जोर दिया। फिर सब को नूरी मदीना मस्जिद गणेशपुर नेपालगंज जनपद  बाॅके में आयोजित "नेपाली  मुस्लिम स्टूडंट्स ऑर्गनाइजेशन (NMSO) स्थापना अधिवेशन में आने का न्योता दिया।

नेपालगंज जनपद बाँके में आयोजित उक्त अधिवेशन 2 बजे दोपहर से शाम 5 बजे तक आयोजित हुआ।इस में भारत-नेपाल के लगभग दो दर्जन उलमा,स्कुल, कॉलेज और आधुनिक शिक्षण संस्थानों तथा विश्वविद्यालय के सैकड़ो छात्र औ गणमान्य लोग सम्मलित हुए। इस में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित हुआ कि नेपाल के सुन्नी मुस्लिम छात्रों को सिमी जैसे कट्टर संगठनों से बचाने और गुमराह फिरकों से दुर रखने तथा उनहें ईस्लाम की शान्तिवाद वाली सुन्नी  सुफी,खानकाही,बरेलवी विचारधारा से जोडे रखने और मसलके आलाहज़रत का अलमबरदार बनाने के लिए "नेपाली मुस्लिम स्टूडंट्स ऑर्गनाइजेशन "की स्थापना कर दी जाए और उसका नेपाल गवरमेंट से रजिस्ट्रेशन करवा लिया जाए, तब तक के लिए उक्त संगठन की एक अंतरिम कमेटी बना दी जाए।

उक्त प्रस्ताव पारित होने पर संगठन की स्थापना कर दी गई और मोहम्मद तौहीद रजा नेपालगंज को उक्त संगठन की कमान देकर उनको  अंतरिम कमेटी का राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत कर दिया गया।उनको यह भी जिम्मेदारी दी गई कि वह कार्यालय की व्यवस्था कर के छात्रों को भी जोडें और रजिस्ट्रेशन की कार्यवाई करें।

अंतरिम कमेटी यह रही-:

1...तौहीद रजा नेपालगंज, राष्ट्रीय अध्यक्ष। 

2..मुफ्ती कहफुलवरा मिस्बाही नेपालगंज, राष्ट्रीय सचिव।

3..मौलाना नसीरुद्दीन अंसारी नेपालगंज,राष्ट्रीय संरक्षक 1

4..कारी शरीफुल कादरी ,इमाम जामा मस्जिद नेपालगंज ,राष्ट्रीय संरक्षक 2

5..कारी अजमत रजवी,बर्दिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष। 

6...मौलाना अरशद रजा,नेपालगंज, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष। 

7...समीर अली वोहना,नेपालगंज, राष्ट्रीय प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी।



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ