RANCHI,JHARKHAND#युवा संन्यासी के रूप में भारतीय संस्कृति की सुगंध विदेशों में बिखेरने वाले युग प्रवर्तक और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी, जिन्होंने देश में चेतना जगाने का काम किया,
उन्हें आज 12 जनवरी को भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र तिवारी ने उनके मेकॉन चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन कर किया। आज भारत के ज्ञान, संस्कृति और दर्शन को विश्वभर में दिग्विजय कराने वाले स्वामी विवेकानंद की 160 वीं जयंती है। इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। श्री तिवारी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद को युवाओं को अपना आदर्श मानना चाहिए।
इस अवसर पर श्री तिवारी ने बताया कि युवा दिवस के अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय द्वारा जमशेदपुर के टेलको स्थित प्रसिद्ध भुवनेश्वरी मंदिर की तलहटी पर पुज्य स्वामी विवेकानंद जी की प्रशंचित ध्यान मुद्रा में विराजमान आदमकद प्रतिमा का भी अनावरण किया. भुवनेश्वरी मंदिर एवं श्री श्री कृष्ण मंदिर से दिव्य दिपक प्रज्वलित कर पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पुरे विधि-विधान से प्रतिमा का अनावरण किया. विधायक सहित मौजूद सभी अतिथियों ने नव-स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया.
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ