RANCHI,JHARKHAND#*लोकतंत्र में धमकी वाली नीति नही चलेगी: प्रदीप सिन्हा*
*भाजपा भ्रष्टाचार का भूत उतारना जानती है*

प्रदेश के प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा जी ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस वालो को लोकतंत्र की नीति रीति से कुछ भी लेना देना नही। भाजपा द्वारा सरकार के भ्रस्टाचार के खिलाफ शुरू की गई आंदोलन से इतने बौखला गए है कि इन्हें यह भी याद नही रहा है कि लोकतंत्र में विपक्षी दल के द्वारा सरकार के खिलाफ आंदोलन करना संवैधानिक अधिकार है। भाजपा उसी समवैधानिक अधिकार तथा विपक्षी दल की धर्म को निभा रही है।
कहा कि हेमंत सरकार को भ्रष्टाचार का भूत पकड़ लिया है। भाजपा कार्यकर्ता भूत को उतारना जानते हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झामुमो इस मुगालते में न रहे कि भाजपा के कार्यकर्ता आपकी गीदड़ भभकी से डरने वाले है। अब भाजपा की भ्रस्टाचार के खिलाफ शुरू की गई आंदोलन तब तक चलेगी जब तक भाजपा राज्य की भ्रस्ट हेमन्त सरकार को उखाड़ नही फ़ेंकती है।
कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता जैसे को तैसा जवाब देना भी जानते हैं लेकिन पार्टी लोइतांत्रिक मूल्यों में विश्वास और आस्था रखती है। हम राजनैतिक मर्यादाओं का पालन कर रहे।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ