RANCHI,JHARKHAND#*गुरूजी ने दिया झारखण्ड, हेमन्त सोरेन जी ने दिलाया झारखणडियों का हक और अधिकार : झामुमो*
पी.आर.डी. द्वारा अल्बर्ट एक्का चौक पर संचालित टीवी स्क्रीन (एल ई डी टीवी) पर आज दिनांक 11 नवंबर 2022 दिन शुक्रवार को झामुमो राँची जिला समिति द्वारा जिलाध्यक्ष श्री मुशताक आलम के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता अलबर्ट एक्का चौक में जमा हो कर पी.आर.डी. द्वारा दिखाए जाने वाले झारखंड विधान सभा के जीवंत प्रसारण (live telecast) को देखा तथा पार्टी के माननीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं जननायक राज्य के मुख्यमंत्री आदरणीय श्री हेमन्त सोरेन जी के नेतृत्व में झारखंड मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों जैसे खतियान आधारित झारखंड स्थानीय नीति, ओ.बी.सी. को 27 प्रतिशत आरक्षण इत्यादि के विधेयक को झारखंड विधान सभा से पारित होने की कार्यवाही के साक्षी बने एवं आम जनों के साथ मिठाई बांट कर खुशी मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गुरूजी ने दिलाया झारखण्ड, हेमन्त सोरेन जी ने दिलाया झारखणडियों का हक और अधिकार। आज तक इस सरकार ने जो काम किया है, किसी सरकार ने नहीं किया था। कोरोना महामारी नहीं आता तो झारखण्ड और भी आगे रहता। अब हेमन्त सोरेन जी की अगुवाई में सिर्फ विकास ही विकास नजर आएगा।
अल्बर्ट एक्का चौक में हीं कार्यकर्ताओं द्वारा मौलाना अबुल कलाम आजाद की 134वीं जयन्ती के अवसर पर उनकी चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
मौके पर झामुमो के केन्द्रीय सदस्य श्री समनुर मंसुरी, डॉ चिन्तामनी सांगा, पूर्व केन्द्रीय सदस्य अफरोज अन्सारी, अन्तु तिर्की, एजाज शाह, झामुमो राँची जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू, जिला उपाध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा, जनक नायक, कलाम आजाद, बीरू साहु, बीरू तिर्की, संगठन सचिव श्री लालज कुमार नाथ शाहदेव, जुलफीकार खान, आदिल इमाम, आफताब आलम, प्रदीप मिर्धा, नौशाद चांद, जितेन्द्र गुप्ता, अजित नायक, डॉ तालकेश्वर महतो, मधु तिर्की, प्रदीप शर्मा, संजय राय, मंटु लाला, रमेश साहु, दिलिप कच्छप, गोपाल तिर्की, विक्की राज लोहरा, वसीम राबिया खान,By Madhu Sinha




0 टिप्पणियाँ