DUMKA,JHARKHAND#*प्रखंड मुख्यालय सहित सभी पंचायतों में राज्य स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती मनाया गया*।
सरैयाहाट दुमका
आज सरैयाहाट प्रखंड मुख्यालय सहित सभी पंचायतों में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा /चित्र पर जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारीयों /कर्मियों के द्वारा माल्यार्पण किया गया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी दयानन्द जायसवाल ने भगवान बिरसा मुंडा के जन्म जयंती को गौरव दिवस के रूप में मनाते हुवे कहा की देश के स्वतन्त्रता आंदोलन में भगवान बिरसा मुंडा जी का योगगान सर्वोपर्री रहा है। अंग्रेजों के हुकूमत को भगवान बिरसा मुंडा ने चुनौती दी थी, साथ ही जनजातिय समुदाय को एकत्रित किया था।
भगवान बिरसा मुंडा गरीबों, पीड़ितों, शोषितों के मसीहा थे। महज 25 वर्ष की उम्र में ही उनका निधन हो गया था। वहीं भगवान बिरसा मुंडा को धरती के आबा के नाम से भी जाना जाता है। भगवान बिरसा मुंडा देश के गौरव है, वो सदा याद किये जायेगे।
Report By Deepak Kumar (Dumka, Jharkhand)
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ