JHARKHAND#*प्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन पर प्रदेश भाजपा ने जताया शोक*

 JHARKHAND#*प्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन पर प्रदेश भाजपा ने जताया शोक*    


प्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन पर भाजपा झारखंड के नेताओं ने शोक जताया है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दुनिया को हंसाने वाला आज सबको रुला गया! मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है।ईश्वर से कामना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों को इस  दुःख को  सहने की शक्ति प्रदान करें।    

भाजपा विधायक दल के नेता बाबू लाल मरांडी ने शोक जताते हुए कहा कि प्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव अंततः जिंन्दगी की जंग हार गए।उनका जाना मनोरंजन जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

भगवान उनकी पुण्यात्मा को चिर शांति प्रदान करें व परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख के इस वज्रपात को सहने की शक्ति दें।

   भाजपा झारखंड के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने शोक जताते हुए कहा कि राजू एक बेहतर कलाकार होने के साथ ही साथ एक मिलनसार और जिंदादिल इंसान थे। वे अपने विशिष्ट अंदाज से लोगों को हँसाते थे। उनका निधन कला जगत के लिए एक बड़ी क्षति है।  उनके परिजनों व प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें

झारखंड प्रदेश के संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने शोक जताते हुए कहा कि उनका निधन का समाचार पीड़ादायक है। श्री राजू श्रीवास्तव ने आम आदमी के जीवन के प्रसंगों पर आधारित व्यंग से सभी को हंसाया है। भले ही श्री राजू श्रीवास्तव आज शरीर रूप से हम सबके बीच ना हो परंतु उनका हास्य व व्यंग सदैव उनको जीवित रखेगा।



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ