RANCHI,JHARKHAND#पूर्व रंजिश के कारण की गई हत्या, रांची पुलिस ने किया अपराधियों को गिरफ्तार...!

 RANCHI,JHARKHAND#पूर्व रंजिश के कारण की गई हत्या, रांची पुलिस ने किया अपराधियों को गिरफ्तार...!

रांची के बुंडू थाना अंतर्गत बुधवा मुंडा ने थाना में संवत लोहरा का आशंका जताई कि उसके भाई गंझू मुंडा उम्र 23 वर्ष का अपहरण कर हत्या करके कांची नदी में फेंक दिया।

तत्पश्चात इस घटना के उद्भेदन हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बुंडू के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अनुसंधान के क्रम में संबत लोहरा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपने बहनोई आकाश लोहरा के साथ मिलकर गंझू मुंडा की हत्या कर उसका शव का कांची नदी में फेंकने की बात स्वीकार किया है। तत्पश्चात पुलिस ने आकाश लोहरा को गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तारी के बाद उसने भी इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है।


पूछताछ के क्रम में पुलिस को जानकारी मिली कि गिरफ्तार अपराधियों द्वारा पूर्व रंजिश के कारण गंझू मुंडा की हत्या की गई। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने कांची नदी से गंझू मुंडा के शव को बरामद कर लिया। घटना में प्रयुक्त दाउली  एवं घटना में पहने हुए वस्त्र को बरामद किया।इस कांड में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।


Report By Devanand Sinha (Ranchi, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ