RANCHI,JHARKHAND#रांची 31 जुलाई केंद्र में सत्तासीन भाजपा के मुख्य नरेंद्र मोदी के इशारे पर गैर भाजपा शासित राज्यों को लगातार अस्थिर कर गिराने का षडयंत्र किया जा रहा है जिसे झारखंड में कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा।

 RANCHI,JHARKHAND#रांची 31 जुलाई केंद्र में सत्तासीन भाजपा के मुख्य नरेंद्र मोदी के इशारे पर गैर भाजपा शासित राज्यों को लगातार अस्थिर कर गिराने का षडयंत्र किया जा रहा है जिसे झारखंड में कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा।

 उक्त विचार प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किया।

 इससे पूर्व रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय पांडे के नेतृत्व में केंद्र सरकार के इशारे पर विधायकों की खरीद-फरोख्त कर झारखंड में सरकार गिराने की साजिश के विरोध में कांग्रेस भवन से विरोध स्वरूप पैदल मार्च निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन अल्बर्ट एक्का चौक पर किया।

पुतला दहन के पश्चात अपने संबोधन में श्री ठाकुर ने कहा कि  प्रधानमंत्री मोदी अपनी केंद्रीय सत्ता, पूंजीपति मित्रों और सरकारी एजेंसियों के सहारे गैर भाजपा शासित राज्य में विधायकों की खरीद-फरोख्त कर, डरा धमका कर येन केन प्रकारेण सरकार को अस्थिर कर प्रलोभन देकर सरकार गिराने का कुत्सित प्रयास कर रहे है लेकिन झारखंड में उनके सभी प्रयास विगत कई महीनों से विफल साबित हो रहे हैं। कांग्रेस के विधायकों ने ऐसे प्रलोभनों में नहीं आ कर समय-समय पर भाजपा के ऐसे कारनामों को जनता के समक्ष उजागर कर सरकार एवं प्रशासन के पास शिकायत वाद भी दर्ज कराया है जिसके फल स्वरुप ऐसे प्रयासों को अंजाम देने की कोशिश करने वालों की गिरफ्तारियां भी हो चुकी है।

    इस अवसर पर अपने संबोधन में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि विगत अपने 8 वर्षों के शासनकाल में मोदी ने जनता की इच्छाओं का अनादर करते हुए लोकतांत्रिक ढंग से चुनी हुई सरकारों को अपदस्थ करने का ही कार्य किया है इसका ताजा उदाहरण पिछले दिनों महाराष्ट्र में हुए अनैतिक सत्ता परिवर्तन को उदाहरण के रूप में देखा जा सकता है। जब जब भाजपा सरकार एवं उनके नेताओं की अनैतिक कृत्य जनता के सामने आते हैं तो जनता का ध्यान इस पर से हटाने के लिए केंद्र सरकार ऐसे प्रयासों को अंजाम देती है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस मोर्चा संगठन के प्रभारी रविंद्र सिंह, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, अमूल्य नीरज खलखो, सतीश पाल मुंजनी, राकेश किरण महतो, कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा,संजय लाल पासवान,ओबीसी के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष साहू,जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश बैठा महानगर कांग्रेस के उदय प्रताप, सोनाल शांति,कमल ठाकुर, अल्पसंख्यक कांग्रेस का महानगर अध्यक्ष अख्तर अली, आलोक तिवारी,ऋषिकेशसिंह राजूराम ,कुमार रौशन, उज्जवल तिवारी,सम्राट चटर्जी, अमित मुंडा,अनिल उरांव,संतोष सिंह,अजय सिंह,जितेंद्र त्रिवेदी, महेश कुमार मनीष,अजय चौधरी अजय जैन,गुड्डू यादव,मोहम्मद आरिफ,गौतम उपाध्याय,बॉबी खान, विकास खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह,जगदीश साहू गुलाम सरवर पिंकू मोहम्मद शाहिद अंसारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

   


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ