DUMKA,JHARKHAND#*हंसडीहा गाँधी चौक में महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया चौपाल कार्यक्रम।
हंसडीहा
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हंसडीहा गांधी चौक पर महंगाई के खिलाफ चौपाल लगाई। इसकी अध्यक्षता संयोजक अशोक यादव व प्रखंड अध्यक्ष बालमुकुंद यादव ने संयुक रूप से की। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज महंगाई की वजह से हर वर्ग के लिए जीवन यापन और रोजगार करना मुश्किल हो गया है। जबकि महंगाई को काबू करने का दावा कर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा मौन साधे बैठी है।
सरकार की बेतहाशा महंगाई से जनता त्रस्त है।वहीं जिला प्रभारी अशोक वर्मा ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो देश में महंगाई न के बराबर थी। नमक, सरसों तेल, दवा, आटा, चावल आदि जरूरत की चीजें काफी महंगी हो गई है।मौके पर जिला महामंत्री संजीत सिंह, संयोजक चंद्रशेखर यादव, मतीन अंसारी, दीपक यादव, प्रभाकर मिश्रा, अख्तर हुसैन, मनोज यादव, राजीव जायसवाल, रामकिंकर यादव, मंटू यादव, श्रीपति यादव, सीताराम राय,मिथलेश यादव,जीवन मुर्मू, शेलेन्द्र मंडल,सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ