BOKARO,JHARKHAND#ईएसएल सीएसआर टीम ने वाड़ी परियोजना के तहत वृक्षारोपण अभियान समारोह का किया उद्घाटन। |
बोकारो। 24 अगस्त 2022 - वेदांता समूह की कंपनी और प्रमुख राष्ट्रीय स्टील उत्पादक, ईएसएल स्टील लिमिटेड की सीएसआर टीम ने वृक्षारोपण अभियान के लिए किया उद्घाटन समारोह का आयोजन, जिसका उद्देश्य इस वर्ष आदिवासी किसानों के लिए 250 एकड़ के बाग विकसित करवाना है। इस कार्यक्रम का आयोजन ग्राम कुनारपुर में वाड़ी परियोजना के अंतर्गत ,नाबार्ड और ग्रामीण सेवा संघ के साथ किया गया। इस परियोजना के माध्यम से ग्रामीण किसानो को खेती करने की नई तकनीको को सिखाया जाता है , जिसको सीख कर वे अपनी जीवन शैली को और बेहतर बना सकते है एवं जिसको सीख कर आदिवासी क्षेत्रों की महिलाऐ भी सशक्त हो रही है।
इस आयोजन की शुरुआत चीफ गेस्ट श्री आनंद दुबे, (चीफ फाइनेंसियल अफसर , ईएसएल ) और श्री फिलमोन बिलुंग, (डीडीएम, नाबार्ड) द्वारा आम एवं अमरुद के पौधों को रोपने के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में 150 से अधिक किसानो ने भागीदारी दिखाई एवं आम और अमरूद के पौधो का रोपण भी किया। इस कार्यक्रम में सीएसआर टीम के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। इस परियोजना में बाग़ विकास और अंतर फसल आदि के माध्यम से आदिवासी किसानों को स्थायी आजीविका प्रदान होगी।
By Madhu Sinha



0 टिप्पणियाँ