DUMKA,JHARKHAND#*क्राईम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के दुमका-टीम ने हंसडीहा के पूर्व थाना प्रभारी को किया सम्मानित*
हंसडीहा, सरैयाहाट
C.I.B.(क्राईम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो) के दुमका जिला-टीम के द्वारा हंसडीहा थाना के पूर्व थाना प्रभारी आकृष्ट अमन को सम्मानित किया गया ।
ब्यूरो के दुमका ईकाई टीम के सक्रिय मेंम्बर सुशील कुमार झा के व्यवस्थापन में जिले के नए सक्रिय मेंम्बर नरेन्द्र कुमार मांझी एवं प्रभांशु कुमार मिस्त्री के द्वारा शिष्टाचार भेंट के साथ हंसडीहा थाना के पूर्व प्रभारी आकृष्ट अमन को माल्यार्पण कर पुष्पगुच्छ के साथ दिया गया *उत्कृष्ट समाजिकता का प्रशस्ति प्रमाण-पत्र* ।
लाॅकडाउन के दौरान भी क्षेत्र के लोगों के साथ अच्छे समन्वय एवं अपराध और भ्रष्टाचार के विरूद्ध दुमका C.I.B. टीम को यथोचित सहयोग प्रदान करने के तदर्थ ब्यूरो-टीम दुमका ने हंसडीहा के पूर्व थाना प्रभारी आकृष्ट अमन को किया सम्मानित ।
Report By Deepak Kumar (Dumka, Jharkhand)
By Madhu Sinha



0 टिप्पणियाँ