DHANBAD,JHARKHAND#राजस्थान के दलित छात्र की हत्या के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च।
#लोयाबाद/धनबाद: राजस्थान में हुए दलित छात्र की मौत के विरोध में धनबाद जिले के लोयाबाद थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। हाथों में दलित छात्र इंद्र कुमार मेघवाल का चित्र और छुआछूत के विरोध में नारे लिखे तख्तियां लेकर चल रहे थे।
#शाम करीब 6:30 बजे सैकड़ों के तादाद में सड़क पर कैंडल मार्च निकालकर राजस्थान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बच्चे के माता-पिता को इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई गई।
#बताते चलें कि मामला राजस्थान के जालोर जिले के सुराणा गांव के सरस्वती विद्यालय का है। जहां स्कूल के शिक्षक छैल सिंह पर मटके में रखे हुए पानी को दलित बच्चे के द्वारा छू देने के बाद उसे जान से मार देने का आरोप है।
#बताया जाता है कि शिक्षक ने तीसरी कक्षा के दलित छात्र इंद्र मेघवाल को सिर्फ मटकी छू देने की वजह से पिट पिट कर मार डाला। गंभीर रुप से घायल होने के बाद 13 अगस्त को इंद्र मेघवाल की मौत हो गई। नाबालिग के साथ मारपीट की घटना बीते 20 जुलाई की बताई जा रही है।
#वही इस कैंडल मार्च का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच के सदस्य विनोद कुमार विधार्थी ने कहा की आजाद भारत मे ऐसी घटना घोर निंदनीय है। राजस्थान में हुए दलित बच्चे की निर्मम हत्या जिसने भी की है उसे जब तक फांसी की सजा नहीं मिलेगी तब तक ऐसा मार्च नहीं रुकने वाला है। जरुरत होने पर यह मार्च राजस्थान के तरफ भी बढ़ेगी। उस छोटे से बच्चे की गलती क्या थी कि उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई।
#इस मौके पर राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच के अध्यक्ष डॉ नरेश पासवान, डब्लू पासवान, केदार पासवान, रमेश राजा, मुकेश पासवान, रौशन पासवान, मिंटू पासवान, श्रीकांत पासवान आदि मौजूद थे।
Report By Jitendra Choudhary (Dhanbad, Jharkhand)
By Madhu Sinha



0 टिप्पणियाँ