JHARKHAND#PUBLIC 24 के डायरेक्टर सह इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन महासचिव (झारखंड) देवानंद सिन्हा के छोटे भाई आनंद कुमार सिन्हा के ब्रेन हेमरेज से मौत।

 JHARKHAND#PUBLIC 24 के डायरेक्टर सह इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन महासचिव (झारखंड) देवानंद सिन्हा के छोटे भाई आनंद कुमार सिन्हा के ब्रेन हेमरेज से मौत।

विगत 2 जुलाई को रात्रि 11:00 बजे देवानंद सिन्हा के छोटे भाई आनंद कुमार सिन्हा जो पैशे से बोकारो में अधिवक्ता थे, उनकी ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। असामयिक निधन से परिवार और अधिवक्ताओं में काफी निराशा है। आनंद कुमार सिन्हा अपने पीछे एक छोटी बच्ची जिसका नाम आस्था है उम्र 7 साल है और पत्नी दीपा सिन्हा को अकेला छोड़ गए। बोकारो अधिवक्ता संघ ने 4 जुलाई को शोक बनाते हुए न्यायालय में एक दिन का अवकाश रखा और आनंद कुमार सिन्हा को श्रद्धांजलि दी और परिवार को कष्ट सहने शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। आनंद कुमार सिन्हा चार भाइयों में सबसे छोटे थे।

इस दर्दनाक घटना को विभिन्न राजनीतिक पार्टी और प्रशासन के लोग आनंद कुमार सिन्हा को श्रद्धांजलि देते हुए देवानंद सिन्हा को सांत्वना दी।

जिसमें मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद श्री दीपक प्रकाश, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, पूर्व मंत्री सह विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, प्रदेश प्रवक्ता अनीता यादव, पूर्व मंत्री झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव, केंद्रीय महासचिव (जेएमएम )सुप्रियो भट्टाचार्य, मुकेश कुमार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (अखिल भारतीय कायस्थ महासभा), डॉक्टर प्रमोद कुमार बब्बू, डॉ सी बी सहाय, एच ओ डी ( रिम्स) सह प्रदेश अध्यक्ष (अखिल भारतीय कायस्थ महासभा), आलोक प्रसाद (जनरल मैनेजर, झारखंड पर्यटन मंत्रालय) संयुक्त सचिव एके लाल, प्रदेश अध्यक्ष (महिला ) आस्था किरण, कार्यकारणी अध्यक्ष बरखा सिन्हा, एडवोकेट इंदु पराशर साथ ही साथ रांची एसपी नौशाद आलम, बोकारो एसपी चंदन झा तथा बहुत सारे प्रशासनिक अधिकारी और राजनेता ने कहा यह परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सिराज आमद कुरेशी, प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पासवान ने आनंद कुमार सिन्हा की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

साथ ही साथ मीडिया जगत के जाने-माने चैनल के मालिक तथा ब्यूरो चीफ और अनेकों संवाददाताओं ने शोक संवेदना प्रकट की।


Report By Devanand Sinha

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ