DELHI#*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद श्री दीपक प्रकाश ने निजी सदस्य विधेयक के नियम के अंतर्गत देश में मतदाताओं द्वारा अनिवार्य मतदान करने और उससे संबंधित या उससे आनुषंगिक विषयों का उपबंध करने के लिए "अनिवार्य मतदान विधेयक, 2022 - The Compulsory Voting Bill, 2022 को संसद में पुरःस्थापित (introduce) करने की प्रथम चरण प्रक्रिया पूर्ण की।*

 DELHI#*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद श्री दीपक प्रकाश ने निजी सदस्य विधेयक के नियम के अंतर्गत देश में मतदाताओं द्वारा अनिवार्य मतदान करने और उससे संबंधित या उससे आनुषंगिक विषयों का उपबंध करने के लिए  "अनिवार्य मतदान विधेयक, 2022 - The Compulsory Voting Bill, 2022 को संसद में पुरःस्थापित (introduce) करने की  प्रथम चरण प्रक्रिया पूर्ण की।*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने आज राज्यसभा मे अनिवार्य मतदान विधेयक( प्राइवेट) पेश किया।

विधेयक के अनुसार देश मे होनेवाले लोकसभा ,विधानसभा या अन्य चुनावों में मतदान कम होने की स्थित है। प्रायः देखा जा रहा कि मतदान का औसत प्रतिशत 60 तक रहता है।

ऐसी परिस्थिति में देश के सभी नागरिक केलिये मतदान करने की अनिवार्यता पर बल दिया गया है। इसे अनिवार्य बनाने केलिये मतदान नही करने वालों पर सजा एवम विषम परिस्थिति में भी मतदान करने वालों को प्रोत्साहन के प्रावधान की बात विधेयक में उल्लेखित है।

सजा के  प्रावधान में मतदान नही करने वाले मतदाता को ₹500जुर्माना अथवा 2 दिन कारावास,अथवा राशनकार्ड की जब्ती या किसी निर्वाचन में 10वर्ष तक खड़ा नही हो सकने के दंड का प्रावधान किए जाने की बात उल्लेखित है।

इसके अतिरिक्त सरकारी कर्मियों के द्वारा जानबूझकर मतदान में शामिल नही होने पर 10दिन के वेतन की जब्ती अथवा पदोन्नति में 2वर्ष के विलंब की सजा के प्रावधान का उल्लेख है।

बीमारी अशक्तता की स्थिति में यदि कोई मतदाता मतदान में शामिल होता है तो उसे एक नागरिक के रूप में नौकरियों आदि में विशेष छूट दिए जाने का भी प्रावधान है।

इसके साथ ही विधेयक में निःशक्तजनों, बीमार अथवा अन्य कोई अनिवार्य कारण होने पर मतदान नही करने की छूट दिए जाने का भी प्रावधान विधेयक में शामिल है।

विधेयक में मतदान को प्रोत्साहित करने केलिय एक बूथ से दूसरे की दूरी 500 मीटर तक रखने,बीमार,निःशक्त,गर्भवती महिलाओं केलिय मतदान केंद्र पर विशेष व्यवस्था साथ ही मतदान कार्य मे शामिल कर्मियों केलिय अलग से मतदान की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी बात उल्लेखित है।

बिल में विश्व के अनेक देश जैसे चिल्ली,बुल्गारिया,साइप्रस, अर्जेंटीना,फिजी,ग्रीस,ऑस्ट्रेलिया मैक्सिको तुर्की उरुग्वे आदि का उल्लेख है जिसमें मतदान सभी मतदाताओं केलिय अनिवार्य है।


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ