RANCHI,JHARKHAND#मांडर की जनता ने भाजपा को नकार दिया - सुबोध कांत सहाय, पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार..!
रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार श्री सुबोध कांत सहाय ने मांडर विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पा नेहा तिर्की की जीत पर कहा कि झारखंड में लगातार में विधानसभा के चौथे उपचुनाव में जनता ने भाजपा को नकार दिया है। यह सांप्रदायिक शक्तियों की हार एवं झारखंड की संस्कृति तथा जनता की जीत है।
उन्होंने आगे कहा कि चुनाव परिणाम से यह स्पष्ट हो गया है कि झारखंड की अस्मिता की रक्षा के लिए जनता ने महागठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में अपना समर्थन दिया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ढाई वर्षो के कार्यकाल में जनहित के लिए गए महत्वपूर्ण फसलों का ही परिणाम है कि जनता ने उपचुनाव में महागठबंधन के प्रति विश्वास जताते हुए भारी मतों से प्रत्याशियों को जीत दिलाई है। इस जीत से झारखंड की जनता गौरवान्वित महसूस कर रही है।
श्री सहाय ने झारखंड की सबसे कम उम्र की विधायक होने का गौरव प्राप्त करने वाली शिल्पी नेहा तिर्की को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ