JHARKHAND#*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश* ने कहा कि हूल दिवस या यूं कहें भारत में अंग्रजों के खिलाफ आजादी की पहली लड़ाई , जब झारखंड के आदिवासियों ने अंग्रजों के खिलाफ विद्रोह का झंडा बुलंद किया और लगभग 20,000 क्रांतिकारी शहीद हुए। *महाराष्ट्र की नई सरकार गठन पर प्रदेश भाजपा ने दी बधाई*

 JHARKHAND#*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश* ने कहा कि हूल दिवस या यूं कहें भारत में अंग्रजों के खिलाफ आजादी की पहली लड़ाई , जब झारखंड के आदिवासियों ने अंग्रजों के खिलाफ विद्रोह का झंडा बुलंद किया और लगभग 20,000 क्रांतिकारी शहीद हुए।

*महाराष्ट्र की नई सरकार गठन पर प्रदेश भाजपा ने दी बधाई*

देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए सभी जनजातीय अमर सपूतों को उन्होंने कोटि - कोटि नमन किया।

*भाजपा विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी* ने  भोगनाडीह से अंग्रेजी शासन के अत्याचार के विरुद्ध अपने "हूल" से उनकी चूलें हिला देने वाले सिदो-कान्हू, चाँद-भैरव, फूलो-झानो समेत समस्त क्रांतिकारियों को हूल दिवस पर कोटि-कोटि नमन व जोहार किया।

उन्होंने कहा कि उनका बलिदान सदैव हमसबों को अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने को प्रेरित करता रहेगा।

_________________________________________

*महाराष्ट्र की नई सरकार गठन पर प्रदेश भाजपा ने दी बधाई*

झारखंड प्रदेश भाजपा ने महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में भाजपा के समर्थन से बनी नई सरकार को बधाई एवम शुभकामनाएं दी है।

प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि यह सरकार महाराष्ट्र की जनता की भावनाओं और जनमत के अनुरूप बनी सरकार है। 

श्री प्रकाश ने कहा कि यह सरकार बिना तुष्टिकरण और भेदभाव के  सबका साथ ,सबका विकास सोच के साथ विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में सफल साबित होगी।

उन्होंने नव नियुक्त मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवम उपमुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस को नए कार्यकाल की शुरुआत पर बधाई एवम शुभकामनाएं दी है।

*पार्टी के नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी* ने बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सरकार जन आकांक्षाओं पर खरी उतरेगी।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार महाराष्ट्र में तीव्र विकास सुनिश्चित करेगी।


By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ