GORAKHPUR,UP#जमाअत इस्लामी हिन्द ने किया ईद मिलन का आयोजन। ईदुल-फित्र इन्सानी बराबरी और राष्ट्रीय एकता का संदेश देती है- एडवोकेट मोहम्मद अकरम

 GORAKHPUR,UP#जमाअत इस्लामी हिन्द ने किया ईद मिलन का आयोजन। 

ईदुल-फित्र इन्सानी बराबरी और राष्ट्रीय एकता का संदेश देती है-  एडवोकेट मोहम्मद अकरम

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

हम सब एक ईश्वर के बंदे हैं, हम सब का ईश्वर एक ही है और सारे इंसान एक मां-बाप की संतान हैं और बराबर हैं। ये इस्लाम का मूल संदेश है और ईदुल फित्र इसी संदेश का प्रतिनिधित्व करता है। आज हमारे देश में मानव समानता के संदेश की सबसे ज्यादह ज़रूरत है। इंसान को बांटना, उनके बीच नफ़रत को बढ़ावा देना, ये किसी भी मज़हब का संदेश नहीं हो सकता। 

बंटवारा कैंसर के कोशिका की तरह से है जो बढ़ता ही चला जाता है और शरीर को नष्ट कर के ही रुकता है। किसी समाज में ज़ात-पात, भाषा एवं क्षेत्र और धर्म एवं समुदाय की बुनियाद पर इंसानों को बांटना आरंभ करता है तो फिर यह रुकता नहीं है। हर गंभीर नागरिक की ज़िम्मेदारी है कि वह बंटवारे के इस सिलसिले को रोकने के लिए आगे बढ़े। यही ईदुल फित्र का असल संदेश है और इसी संदेश को ले कर हम ने आप सबको यहां जमा होने के लिए आमंत्रित किया है। ये बातें जमाअते इस्लामी हिन्द, उत्तर प्रदेश पूर्व के सचिव एडवोकेट मोहम्मद अकरम ने ईद मिलन के अवसर पर कहीं। ईद मिलन का यह प्रोग्राम जमाअत इस्लामी हिन्द, गोरखपुर द्वारा दुल्हन मैरेज हाउस, बेनीगंज में आयोजित किया गया था। 

इस अवसर पर गायत्री परिवार से दीनानाथ सिंह, शैलेश कुमार, ईसाई समाज से अरुण कुमार, निरंकारी परिवार से महेंद्र अग्रहरी, विवेक सोनी अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे तथा उन्होंने अपने अपने विचार व्यक्त किए। 

समारोह में शहर के विभिन्न समुदाय के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।




Report By Seraj Ahmed Quraishi (Gorakhpur, Uttar Pradesh)

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ