DUMKA, JHARKHAND#*सरैयाहाट प्रखंड मुख्यालय में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान*
सरैयाहाट प्रखंड मुख्यालय में निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी दयानंद जायसवाल के नेतृत्व में गुरुवार को साइकिल रैली निकालकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया ।
अभियान के दौरान स्कूली बच्चे शामिल हुए रैली प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर,सरैयाहाट एवं बाबुडीह गांव होते हुए पुनः प्रखंड मुख्यालय में परिसर में पहुँचकर सम्पन्न हुआ।
अभियान के दौरान मतदाताओं को बताया कि 27 मई को मतदान होना है जिसको लेकर मतदाताओं को मताधिकार,
मतदान का महत्व, मतदान का प्रयोग, एवं निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
मौके पर जेएसएलपीएस के बीपीएम मिनाती सिंह, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जेएसएलपीएस की कर्मी सहित अन्य मौजूद थे ।
Report By Deepak Kumar (Dumka, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ